मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर: बेड पर मिली मां और दो मासूमों की लाश, सन्न रह गया बारात से लौटा पति

मुजफ्फरपुर में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. तीनों के शव घर में बेड पर मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. जमीन विवाद को लेकर परिजनों ने रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है.

Advertisement
बेड पर मिली मां और दो मासूमों की लाश (Photo: itg) बेड पर मिली मां और दो मासूमों की लाश (Photo: itg)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. तीनों के शव घर के कमरे में बेड पर पड़े मिले. मामला पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ इलाके का है. मृतकों की पहचान 30 साल की रीता देवी, उनकी 2 साल की बेटी वैष्णवी और 3 महीने के बेटे कन्हैया के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि महिला का पति मिठाई लाल शाह कैटरिंग का काम करता है और सोमवार रात वह अपने भाई के साथ एक बारात में गया था. देर रात करीब 3:30 बजे जब वह घर लौटा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. किसी तरह दरवाजा खोलकर जब वह अंदर पहुंचा तो कमरे में पत्नी और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे. पास में एक रस्सी भी मिली है.

परिजनों का आरोप है कि तीनों की गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतका की सास उर्मिला देवी ने गांव के कुछ रिश्तेदारों पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले भी उनके बेटे को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है और लगातार धमकियां मिल रही थीं.

मिठाई लाल के मुताबिक, घटना से पहले भी रिश्तेदारों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी. उसने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement