Bihar: 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी' कह कर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई महिला, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO

मोतिहारी में एक नवविवाहिता शिक्षिका ने ससुराल जाने से इनकार करते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़कर कूदने की धमकी दी. महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे से इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement
महिला बार बार कूदने की धमकी दे रही थी.- (Photo: Screengrab) महिला बार बार कूदने की धमकी दे रही थी.- (Photo: Screengrab)

सचिन पांडेय

  • मोतिहारी,
  • 06 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों ने देखा कि एक नवविवाहिता शिक्षिका टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी दे रही है. महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि वह ससुराल नहीं जाएगी. यह नजारा देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग जमा हो गए. घंटों ये हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. 

Advertisement

शादी के बाद नहीं गई थी ससुराल
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी एक साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से बड़े धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद से ही शिक्षिका मायके में रह रही थी और ससुराल जाने से लगातार इनकार कर रही थी. परिवार और समाज की ओर से उस पर दबाव बनाया जा रहा था. बताया गया कि आज उसे ससुराल जाना था, लेकिन उसने अचानक टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया.

बार-बार दी कूदने की धमकी
टावर पर चढ़ी महिला बार-बार वहां से कूदने की धमकी दे रही थी. इससे भीड़ में दहशत फैल गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. महिला लगातार ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी रही और किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी.

पुलिस को पसीने छूटे
सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की. अंततः उसे न्याय दिलाने और सुरक्षा देने का आश्वासन देकर किसी तरह टावर से सुरक्षित नीचे उतारा गया.

Advertisement

अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने महिला को अपनी अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

सामाजिक दबाव में बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल न जाने से परिजन और समाज के लोग लगातार दबाव बना रहे थे. इसे लेकर पंचायत भी हुई थी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »