'एक पद के लिए पार्टी समाप्त हो जाए, मुझे मंजूर नहीं', उपेंद्र कुशवाहा का RLM नेताओं को क्लियर मैसेज

बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को टिकट नहीं दिया. उपेंद्र कुशवाहा को पहले ही इस बात का अंदाजा हो गया था.

Advertisement
उपेंद्र कुशवाहा ने आरएलएम नेताओं की मीटिंग में दे दिया था स्पष्ट संदेश (Photo: ITG) उपेंद्र कुशवाहा ने आरएलएम नेताओं की मीटिंग में दे दिया था स्पष्ट संदेश (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं. इन चुनावों में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ( आरएलएम) कोटे से मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जा सकता है. ऐसा हुआ नहीं. आरएलएम खाली हाथ रह गई और दीपक प्रकाश अपने पिता आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ पटना के पार्टी कार्यालय में ही बैठे रह गए.

Advertisement

विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही दीपक प्रकाश के कैबिनेट में भविष्य को लेकर भी कयासों का दौर तेज हो गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन से भी दूरी बना ली. उपेंद्र कुशवाहा भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बार-बार एक विधान परिषद सीट देने के वादे की याद दिलाते रहे. अब आरएलएम सूत्रों का दावा है कि उपेंद्र कुशवाहा को इसका अंदाजा पहले ही हो गया था.

आरएलएम सूत्रों की मानें तो उपेंद्र कुशवाहा यह समझ गए थे कि एनडीए की ओर से विधान परिषद चुनाव में उनके बेटे दीपक प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाया जा रहा है. इससे दीपक प्रकाश का मंत्री पद भी खतरे में आ गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने एक दिन पहले ही अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक की थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जेडीयू बनाने में मैंने भी पसीना बहाया...' पार्टी के हालात पर छलका उपेंद्र कुशवाहा का दर्द

राज्यसभा सांसद कुशवाहा ने इस बैठक में खुले मंच से कहा था कि किसी एक पद के लिए पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जाए, यह मुझे मंजूर नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने आरएलएम नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि दुनिया की कोई भी ताकत ऐसा नहीं कर सकती. उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान को आरएलम कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अब कुशवाहा के बेटे का मंत्री पद जाना पक्का! 2027 तक करना होगा इंतजार

गौरतलब है कि ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में होती रही है कि बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह अपनी पार्टी का विलय कर दें. कुशवाहा के ताजा बयान को इस तरह की चर्चाओं की पुष्टि की तरह भी देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »