विधायक बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं मैथिली ठाकुर, रामलला के दर्शन कर हुईं भावुक

बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए. उन्होंने क्षेत्र में जन समस्याओं के समाधान और स्किल डेवलपमेंट पर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Advertisement
रामलला के द्वार पर अलीनगर की विधायक.(Photo:ITG) रामलला के द्वार पर अलीनगर की विधायक.(Photo:ITG)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

बिहार की लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी चुनावी जीत के बाद अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया. विधायक के रूप में यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा थी, जिसे उन्होंने अविस्मरणीय और सौभाग्यपूर्ण बताया.

मैथिली ठाकुर ने अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और सरयू के तट पर अपनी श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने रामलला के भव्य मंदिर में राम दरबार के दर्शन किए. मैथिली ने कहा, "राम दरबार और पूरे परिसर को देखना एक दिव्य अनुभव रहा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है."

Advertisement

हनुमान गढ़ी और कनक भवन
रामलला के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी और कनक भवन में भी विशेष पूजन किया. शाम के समय मैथिली सरयू तट पर होने वाली भव्य आरती में शामिल हुईं और मां सरयू का आशीर्वाद लिया.

धार्मिक गीतों की होगी शूटिंग
मैथिली ठाकुर ने बताया कि उनकी यह यात्रा सिर्फ दर्शन तक सीमित नहीं है. वे एक धार्मिक गाने की शूटिंग के सिलसिले में यहां आई हैं. अयोध्या के अलग-अलग पवित्र स्थानों पर कई गीतों को फिल्माया जाएगा, जो जल्द ही उनके प्रशंसकों के बीच होंगे.

राजनीति और अलीनगर का विकास
विधायक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी पर बात करते हुए मैथिली ने कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया और जनता ने सेवा का अवसर दिया. मैं अब बहुत सारे लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही हूं." देखें VIDEO:- 

Advertisement

उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र अलीनगर की जन समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं और विकास कार्यों को गति दे रही हैं. मैथिली ने अपनी आगामी योजना का खुलासा करते हुए कहा कि उनका मुख्य फोकस युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement