पहली एनिवर्सरी से ठीक पहले पत्नी का मर्डर, पड़ोसन की मोहब्बत में हैवान बन गया पति

वैशाली में शादी की पहली सालगिरह से पहले पत्नी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप है, जिसकी वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
 पड़ोसन की मोहब्बत में हैवान बन गया पति (Photo: itg) पड़ोसन की मोहब्बत में हैवान बन गया पति (Photo: itg)

विकाश कुमार दुबे

  • वैशाली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की पहली सालगिरह से ठीक चार दिन पहले एक पति पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है. मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसके पति शुभम राज ने कथित अवैध संबंध के विरोध में उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

चार दिन में थी शादी की पहली सालगिराह

मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी पिछले साल 8 मई को हुई थी और चार दिन में उसकी पहली सालगिराह आनी थी. उनका आरोप है कि शुभम राज का पड़ोस की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. कई बार पंचायत के जरिए समझौता कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी.

पड़ोस की महिला से अवैध संबंध

परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी अपने पति के इस संबंध का विरोध करती थी, जिससे घर में तनाव बना रहता था. अंततः यह विवाद उसकी जान पर भारी पड़ गया. मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को रतनपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Advertisement

पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ी हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement