'नारंगी पार्टी हुई, ऑरेंज के रंग से तो नहीं चिढ़ेंगे...', तेजस्वी-मुकेश सहनी ने मछली के बाद अब शेयर किया संतरा खाते हुए वीडियो

चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर में मछली के बाद अब तेजस्वी और मुकेश सहनी ने संतरा खाते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि नारंगी पार्टी हुई है, ऑरेंज के रंग से तो वो नहीं ना चढ़ेंगे. वहीं वीडियो में 'सन ऑफ मल्लाह' ने कहा कि खाने की चीज है तो खाएंगे ही.

Advertisement
तेजस्वी-सहनी ने शेयर किया एक और वीडियो (फोटो-सोशल मीडिया) तेजस्वी-सहनी ने शेयर किया एक और वीडियो (फोटो-सोशल मीडिया)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 11 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उनके साथ 'सन ऑफ मल्लाह' भी दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था. बीजेपी ने उन पर फर्जी सनातनी होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने भी पलटवार किया था. इसके बाद अब आरजेडी नेता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में ऑरेंज खा रहे हैं. 

Advertisement

तेजस्वी ने ऑरेंज खाते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- "हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई. ऑरेंज के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे?" इस वीडियो में मुकेश सहनी कह रहे हैं कि हम लोग आज संतरा खा रहे हैं, लेकिन भाजपा वालों को तकलीफ होगी कि हम लोग ऑरेंज क्यों खा रहे हैं? इसको भी वो लोग धर्म से जोड़ देंगे.  

हम लोग ना खाएं ना पीएं: मुकेश सहनी 

वीआईपी चीफ ने आगे कहा, "अब बताइए हम लोग ना खाएं, ना पीएं. वो लोग चाहते हैं कि गरीब पिछड़ा, मल्लाह का बेटा नमक-रोटी खाए. हम लोग अच्छा खाना खाएं नहीं. एक तो समय नहीं मिलता है. दिन-रात प्रचार करते हैं. यही समय मिलता है कि वापसी के समय में कुछ खा पी लें ताकि शरीर में थोड़ी शक्ति रहे. ऐसे लोगों से हम लोगों को लड़ना है. बड़ी शक्ति से लड़ना है. सामाजिक न्याय को मजबूत करना है." 

Advertisement

तुम्हारा ही नहीं हमारा भी कलर है: सहनी 

'सन ऑफ मल्लाह' ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें लगता है कि ऑरेंज को लेकर भी कहेंगे कि भई हमारा भगवा कलर है. अरे भई तुम्हारा ही नहीं हमारा भी कलर है. खाने की चीज है तो खाएंगे ही ना. मुझे लगता है भई मिर्ची ना लगे. खाने-पीने का चीज है तो खाएंगे. आप लोगों ज्यादा तकलीफ ना लीजिए. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जमुई की जनता ने ऑरेंज दिया है.   

'सन ऑफ मल्लाह' के साथ मछली खाते नजर आए तेजस्वी, सहनी बोले- कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी!

तेजस्वी ने शेयर किया था मछली खाते हुए वीडियो  

बता दें कि तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में मछली रोटी खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर जमकर हमला बोला था.   

ये लोग संस्कार नहीं सीख पाए: विजय सिन्हा 

विजय सिन्हा ने कहा, "ये लोग सनातनी बनना चाहते हैं, लेकिन संस्कार नहीं सीख पाए. सावन में मटन खाते हैं और नवरात्र में मछली खाना. वोट के लिए इतने गिर गए हैं ये लोग.. धर्म, संस्कार को लज्जित करते हैं. ये लोग धर्म का अपमान करते हैं."  

Advertisement

'सावन में मटन खाते हैं, नवरात्र में मछली, वोट के लिए...', तेजस्वी की तस्वीर पर BJP के तीर

तेजस्वी सीजनल सनातनी- गिरिराज सिंह   

वहीं गिरिराज सिंह ने कहा था, "तेजस्वी जी सीजनल सनातनी हैं, तुष्टिकरण के पोषक हैं. जब इनकी सरकार थी तो वोट की खातिर इनके पिताजी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से बसाया. काफी संख्या में ऐसे लोग आए थे. ये वोट के सौदागर हैं, ना कि सनातनी पुजारी हैं. ये सनातन का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं." 

'खाने की चीज है तो क्यों नहीं खाएं, मैं BJP वालों का IQ टेस्ट ले रहा था', मछली वाले वीडियो पर सहनी और तेजस्वी का पलटवार

वहीं इस वीडियो पर सहनी ने कहा था कि खाने की चीज है तो क्यों नहीं खाएं. कुछ लोगों को मिर्ची लगी है तो मैं क्या करूं. ये वीडियो अप्रैल का है. खाने की चीज है. किसे क्या खाना है ये तो वो तय करेगा ना, जो व्यक्ति खा रहा है.   

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "जो वीडियो हमने अपलोड किया था, उस पर तारीख भी मेंशन है. ये वीडियो 8 तारीख (अप्रैल) का है. ये लोग पढ़ते-लिखते हैं नहीं. मैं चार दिनों से मुकेश सहनी जी के साथ चुनाव प्रचार में लगा हूं. मैंने पहले ही कहा था कि बीजेपी वालों को मिर्ची लगेगी."  

Advertisement

INDIA ब्लॉक में आ चुके हैं मुकेश सहनी 

बता दें कि 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी अब इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई है. तेजस्वी यादव ने उनकी पार्टी को लोकसभा की 40 में से तीन सीटें दी हैं. मुकेश सहनी की पार्टी गोपालगंज, झंझारपुर, मोतिहारी सीट पर चुनाव लड़ेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »