बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक एक पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली है. बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने टेबल फैन से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता
बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव के जनार्दन कमकर की बेटी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर पिता ने विरोध जताते हुए कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती पिता की बात को हर बार अनसुना कर देती थी.
रविवार की रात भी हुआ था विवाद
बताया जाता है कि रविवार की रात भी पिता और बेटी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर पिता ने टेबल फैन से उसके सिर पर मार दिया. सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मां की मौत के बाद घर में पिता के साथ रहती थी बेटी
बता दें कि मृतका मोनिका कुमारी की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी. मां की मौत के बाद मोनिका पिता के साथ अकेली घर मे रहती थी.
शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पिता जनार्दन कमकर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम आरोपी पिता से पूछताछ करने में जुटी हुई है. वही कमरे से खून से सना हुआ टेबल फैन भी बरामद कर लिया गया है.
पूरे मामले में पुलिस ने कही ये बात
इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव के तिवारी टोला में एक 16 वर्षीय बच्ची की हत्या सूचना मिली थी. सूचना का सत्यापन किया गया तो पता चला कि हत्या लड़की के पिता के द्वारा ही किया गया है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. हत्या का कारण प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में पिता के द्वारा पंखा से बेटी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है.
विकाश कुमार दुबे