बिहार: गोपालगंज में 100 रुपये के लिए कलियुगी बेटे की करतूत, मां की गला काटकर कर दी हत्या

बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित उसरी बीन टोली गांव में एक बेटे ने महज 100 रुपये के लिए अपनी मां सुमित्रा देवी की गला काटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी रामभरोस रावत को गिरफ्तार कर लिया. एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Advertisement
हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. (Photo: Screengrab) हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. (Photo: Screengrab)

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक कलियुगी बेटे ने महज सौ रुपये के लिए रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बिन टोली गांव की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

महज सौ रुपये के लिए मां का कत्ल
बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बीन टोली गांव के रामभरोस रावत अपनी मां सुमित्रा देवी से सौ रुपये की मांग कर रहा था, मां के द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और कलियुगी पुत्र ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

शव बरामद कर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की गहन जांच करने में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र रामभरोस रावत को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त धारधार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है.

हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी
महज 100 रुपये के लिए मां की हत्या की वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पूरे मामले में पुलिस ने कही ये बात
इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बीन टोली गांव में एक महिला की उसके बेटे ने ही धारधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement