26 करोड़ के बंद रेलवे ओवरब्रिज पर मना जन्मदिन, डांस का वीडियो वायरल, बक्सर पुलिस ने दर्ज की FIR

बक्सर में 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने और क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद रेलवे ओवरब्रिज पर जन्मदिन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने का मामला सामने आया है. पुल पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठे. बक्सर पुलिस ने आयोजक राकेश कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
ओवरब्रिज पर जन्मदिन का रंगारंग कार्यक्रम. (Photo: Screengrab) ओवरब्रिज पर जन्मदिन का रंगारंग कार्यक्रम. (Photo: Screengrab)

पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय

  • बक्सर,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

बिहार के बक्सर में करोड़ों रुपये की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. इस बार मामला पुल की तकनीकी स्थिति का नहीं, बल्कि उस पर आयोजित जन्मदिन समारोह का है. आम लोगों के लिए बंद किए गए रेलवे ओवरब्रिज पर जन्मदिन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement

यह मामला बक्सर-इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का है. इस पुल का निर्माण करीब 26 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से कराया गया था. उद्घाटन के लगभग 90 दिन बाद ही पुल में तकनीकी खराबी सामने आने के कारण इसे आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था. जानकारी के अनुसार, 5 जून को पुल के पिलर नंबर 5 और 6 में खराबी आने के बाद पुल निर्माण निगम ने सुरक्षा के मद्देनजर इस पुल पर आवाजाही रोक दी थी. इसके बाद से आम जनता के लिए पुल का इस्तेमाल पूरी तरह बंद था और लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं थी.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन

इसी बीच 11 जुलाई की रात को पुल पर जन्मदिन का एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कई लोग पहुंचे और पुल पर डांस किया गया. इस पूरे आयोजन का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि जब पुल आम लोगों के लिए बंद था, तब वहां इस तरह का कार्यक्रम कैसे आयोजित हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद बक्सर प्रशासन और पुल निर्माण निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे. लोगों का कहना था कि यदि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों की आवाजाही पर रोक है, तो फिर इतने लोगों को वहां कार्यक्रम करने की अनुमति कैसे मिली.

Advertisement

मामले के तूल पकड़ने के बाद बक्सर पुलिस ने कार्रवाई की. बक्सर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 जुलाई की रात पुल पर हुए आयोजन को लेकर आयोजक राकेश कुमार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि पुल पर हुए जन्मदिन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. वीडियो में लोगों को पुल पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

पुलिस ने आयोजक राकेश कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR

यह रेलवे ओवरब्रिज पहले भी अपनी तकनीकी खराबी को लेकर चर्चा में रहा है. उद्घाटन के कुछ ही समय बाद पुल में आई खराबी के कारण इसे बंद करना पड़ा था. अब उसी पुल पर आयोजित जन्मदिन समारोह ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. फिलहाल पुलिस ने आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बंद पुल पर कार्यक्रम किस तरह आयोजित हुआ और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या रही. इस बीच लोगों के बीच यही सवाल बना हुआ है कि जिस पुल पर आम लोगों का जाना प्रतिबंधित था, वहां इतना बड़ा आयोजन कैसे हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »