बिहार: आंधी-बारिश से सात लोगों की मौत, 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

बिहार में कुदरत का कहर देखने को मिला है, जहां तेज आंधी और आसमानी बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.

Advertisement
आसमानी बिजली का कहर बिहार के कई जिलों में भारी नुकसान (File Photo) आसमानी बिजली का कहर बिहार के कई जिलों में भारी नुकसान (File Photo)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया है. तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में राज्य के अलग-अलग जिलों में 7 लोगों की मौत हो गई है. तेज हवा और बारिश के चलते कई जगह पेड़ गिर गए, जिसकी चपेट में आने से लोगों की जान चली गई.

इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है. सीएम सम्राट ने निर्देश दिया है कि सभी मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाए. यह राशि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने को कहा गया है.

Advertisement

कई जिलों में आकाशीय बिजली और आंधी से जानमाल का नुकसान

जानकारी के मुताबिक अलग-अलग जिलों में हुई मौतों का विवरण इस तरह है. भोजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की जान गई है. वहीं पटना में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसी जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की जान चली गई. इसी तरह समस्तीपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं पूर्वी चंपारण में आकाशीय बिजली की वजह से 1 व्यक्ति ने जान गंवाई है. इसके अलावा वैशाली में पेड़ गिरने की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हुई है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें. आपदा प्रबंधन विभाग ने सलाह दी है कि आकाशीय बिजली के समय लोग खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर शरण लें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement