Indian Railways: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे चला रहा है एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम शेड्यूल

East Central Railway Special Trains: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे 16 और 17 जून 2026 को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. ये ट्रेनें पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन से किशनगंज, अररिया, नौगछिया, नरकटियागंज, भभुआ समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी.

Advertisement
Railway Special Trains For Bihar Police Exam (File Photo- ITG) Railway Special Trains For Bihar Police Exam (File Photo- ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 16 और 17 जून 2026 को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से न सिर्फ परीक्षा देने जा रहे छात्रों को आसानी होगी बल्कि आम यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम शेड्यूल जारी किया है. 

Advertisement

इन ट्रेनों में पाटलिपुत्र से किशनगंज, अररिया और नौगछिया के लिए तथा पटना जंक्शन से नरकटियागंज एवं भभुआ के लिए स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. जो बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गया, डेहरी और सासाराम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी.

आइए देखते हैं इन ट्रेनों का रूट और टाइमिंग

16 जून 2026 को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें...
1- पाटलिपुत्र से किशनगंज के लिए रात 8:00 बजे (20.00 बजे)
यह ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार होते हुए किशनगंज जाएगी.

2-  पटना से नरकटियागंज के लिए रात 9:00 बजे (21.00 बजे)
यह पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया होते हुए नरकटियागंज जाएगी.

3- पाटलिपुत्र से अररिया के लिए रात 10:00 बजे (22.00 बजे)
यह ट्रेन भी बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार रूट से चलेगी.

4- पाटलिपुत्र से नवगछिया के लिए रात 11:00 बजे (23.00 बजे)
यह ट्रेन बेगूसराय और खगड़िया होते हुए जाएगी.

Advertisement

5- पटना से भभुआ के लिए रात 11:30 बजे (23.30 बजे)
यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम होते हुए भभुआ जाएगी.

17 जून 2026 को चलने वाली स्पेशल ट्रेनें...

1- पटना से गया के लिए सुबह 7:15 बजे
बक्सर से दानापुर के लिए दोपहर 1:30 बजे (13.30 बजे)

2- बक्सर से पटना के लिए शाम 6:00 बजे (18.00 बजे)

3- किऊल से गया के लिए दोपहर 12:30 बजे
यह ट्रेन शेखपुरा और नवादा होते हुए जाएगी.

4- गया से किऊल के लिए शाम 5:30 बजे (17.30 बजे)
यह ट्रेन नवादा और शेखपुरा होते हुए जाएगी.

5- बख्तियारपुर से राजगीर के लिए सुबह 8:00 बजे
यह ट्रेन बिहारशरीफ और नालंदा होते हुए जाएगी.

6- राजगीर से बख्तियारपुर के लिए दोपहर 1:00 बजे (13.00 बजे)
यह ट्रेन नालंदा और बिहारशरीफ होते हुए जाएगी.

7- बख्तियारपुर से राजगीर के लिए दोपहर 3:30 बजे (15.30 बजे)
यह ट्रेन बिहारशरीफ और नालंदा होते हुए जाएगी.

8- राजगीर से बख्तियारपुर के लिए शाम 6:15 बजे (18.15 बजे)
यह ट्रेन नालंदा और बिहारशरीफ होते हुए जाएगी.

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ये सभी ट्रेनें परीक्षा स्पेशल के रूप में चलाई जा रही हैं. जिससे अभ्यर्थी समय पर अपनी परीक्षा केंद्र पहुंच सकें. इन ट्रेनों में सामान्य यात्रियों को भी बुकिंग मिल सकेगी. अभ्यर्थियों के लिए सलाह है कि समय से पहले स्टेशन पहुंचें. टिकट पहले से बुक कर लें और यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज और परीक्षा संबंधी सामग्री साथ रखें. पूर्व मध्य रेलवे के इस कदम से बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »