'क्विक एक्शन होगा', JDU से बाहर होते ही अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, पार्टी ने उठाया कदम

बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए स्पीकर को पत्र भेजा है.

Advertisement
 JDU ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की दिशा में पहल की. (Photo: PTI) JDU ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की दिशा में पहल की. (Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अब उनकी विधायकी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, JDU ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की दिशा में पहल की है.  

JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने साफ कह दिया है कि अनंत सिंह पर 'क्विक एक्शन' लिया जाएगा. दरअसल, अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के बाद अब JDU ने विधायकी को खत्म करने के लिए स्पीकर को पत्र दे दिया है. उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर आरोप लगाए गए हैं. 

Advertisement

उमेश सिंह कुशवाहा ने साफ कहा है कि अनंत सिंह ने JDU के खिलाफ प्रचार किया और वे पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहे हैं. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, 'अनंत सिंह ने हमारी पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी वह लगातार बोलते रहे हैं. उनपर क्विक एक्शन होगा.'

यह भी पढ़ें: 'बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है बीजेपी', अनंत सिंह के सपोर्ट में पप्पू यादव ने गिनाए ये चार नाम

कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में वे विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष वहां मौजूद नहीं थे. जिसके कारण उन्होंने सचिव से मुलाकात की. उन्होंने कहा, 'विधानसभा अध्यक्ष मौजूद नहीं थे, उनके सचिव से हमने मुलाकात की है.' कुशवाहा ने साफ कह दिया है कि मामले में कार्रवाई जारी है और बहुत जल्द नोटिस जारी होगा. 

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इसी मामले के सिलसिले में वे विधानसभा अध्यक्ष से मिलने आए थे लेकिन उनसे उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि उनके सचिव ने उन्हें बताया कि मामले में कार्रवाई हो रही है. 

उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी के जो विधायक हैं अनंत सिंह और जो उनकी पत्नी हैं, उनके खिलाफ पार्टी के पास रिपोर्ट हैं, उन्होंने पार्टी विरोधी काम किया, इसलिए उन्हें पार्टी से निकाला है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »