बाढ़ में बहते-बहते मुजफ्फरपुर पहुंचे 12 हिरण, एक की हालत गंभीर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाई जान

बिहार की बाढ़ से वन्य जीवों पर भी खासा असर पड़ रहा है. पानी के तेज बहाव से 12 हिरण बहकर मुजफ्फरपुर पहुंचे. राहत की बात यह रही कि वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते उनका रेस्क्यू किया.

Advertisement
बाढ़ में बहकर आए 12 हिरणों को बचाया गया (Photo-ITG) बाढ़ में बहकर आए 12 हिरणों को बचाया गया (Photo-ITG)

मणि भूषण शर्मा

  • पटना,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

बिहार में आई भीषण बाढ़ बाढ़ की मार इंसानों के साथ ही वन्य जीवों पर भी पड़ रही है. बीते दिनों जंगलों में पानी घुसने से जानवरों के रिहायशी इलाके में घुसने की कई खबरें सामने आई हैं. इसी बीच मुजफ्फरपुर में वन्य विभाग ने करीब 12 हिरण को रेस्क्यू किया है.

जानकारी के मुताबिक, हिरण बाढ़ के पानी से बहते हुए मुजफ्फरपुर आए थे. इसके बाद पारू और साहेबगंज इलाके से वन विभाग के कर्मचारियों ने सभी हिरणों का रेस्क्यू किया. इनमें से 4 हिरण नर और 8 मादा हैं. पानी के तेज बहाव में बहने से एक हिरण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. फिलहाल वन विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बचाव के बाद सभी हिरणों को मुजफ्फरपुर के शेरपुर स्थित वन विभाग कार्यालय अरण्य विहार में रखा गया है. जरूरी इलाज और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन हिरणों को वाल्मीकि टाइगर सेंटर (VTR) भेजा जाएगा.

बचाव अभियान के दौरान पूर्वी रेंज के रेंजर विकास कुमार ने टीम को लीड किया. इस दौरान वनरक्षी रॉबिन कुमार, सूरज कुमार, शशिशेखर और मोती साहनी भी बचाव अभियान टीम में शामिल रहे. बिहार में आई बाढ़ के प्रकोप से कोई अछूता नहीं है.

यह भी पढ़ें: पटना के मनेर में बाढ़ का ऐसा हाल, जान जोखिम में डाल नावों से स्कूल जा रहे बच्चे

इंसान से लेकर जंगली जानवर तक खाने-पीने की कमी से जूझ रहे हैं. बाढ़ में हिरणों का इस तरह बहकर आना नया नहीं है. इससे पहले भी बिहार के जंगली जानवरों के कई रिहायशी इलाकों में घुसने की खबर आ चुकी है.फिलहाल वन विभाग रेस्क्यू किए गए हिरणों की निगरानी और देखरेख कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »