'अब भरत तिवारी के लिए न्याय का इंतजार', पिता का बयान

भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का दसवां संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ. इस दौरान परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. भरत के पिता काशीनाथ तिवारी ने बेटे की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की और एक बार फिर निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आनी चाहिए. ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
दशकर्म में शामिल पिता. Photo ITG दशकर्म में शामिल पिता. Photo ITG

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

भोजपुर के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का रविवार को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार दशकर्म संपन्न कराया गया. एनकाउंटर के दसवें दिन आयोजित इस संस्कार में भरत के पिता काशीनाथ तिवारी, चाचा, परिजन और गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

गांव के पारंपरिक दशकर्म स्थल पर विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार कराया गया. इसके बाद ब्राह्मणों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ कर भरत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और परिजनों की आंखें नम दिखीं.

Advertisement

दशकर्म के अवसर पर भरत के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि यह हिन्दू परंपरा के अनुसार उनके बेटे की आत्मा की शांति के लिए किया गया संस्कार है. उन्होंने एक बार फिर मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को सरकार और जिम्मेदार अधिकारी भी देख रहे होंगे तथा उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी. दशकर्म में शामिल ग्रामीणों ने भी भरत तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »