बिहार: CM नीतीश कुमार के दौरे से पहले आरा में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 की हालत गंभीर

बिहार के आरा में समृद्धि यात्रा से पहले जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग हुई. इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Advertisement
आरा में दिनदहाड़े फायरिंग (Photo: Screengrab) आरा में दिनदहाड़े फायरिंग (Photo: Screengrab)

सोनू कुमार सिंह

  • आरा ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

बिहार के आरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से ठीक पहले अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी. यह घटना भोजपुर जिले के पिरों थाना क्षेत्र की है, जहां जमीन विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने निबंधन कार्यालय के पास अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी है, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान बलुआ टोला निवासी जितू यादव, उनके भाई सतेन्द्र उर्फ मलख यादव, पिंटू उर्फ कच्चे कुमार, नगरांव निवासी रितेश दूबे और तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी 64 वर्षीय अनील कुमार के रूप में हुई है.

Advertisement

जमीन विवाद में पांच लोगों को लगी गोली

घायल जितू यादव ने बताया कि जमीन को लेकर पिछले करीब ढाई साल से विवाद चल रहा था और इस मामले में पहले ही थाने में केस दर्ज कराया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही जान का खतरा था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी. इसके बावजूद आरोपियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ित के अनुसार, आरोपी रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और पहले धमकी दी, इसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए और गोली लगने से घायल हो गए. घटना के समय वहां काफी लोग मौजूद थे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

वहीं प्रत्यक्षदर्शी और घायल युवक के भाई पवन कुमार ने बताया कि वे लोग जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पिरों निबंधन कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान करीब छह की संख्या में हथियारबंद बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस फायरिंग में उनके दो भाई समेत पांच लोग घायल हो गए.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पिरों डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. समृद्धि यात्रा से पहले हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement