बिहार: झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक

भोजपुर जिले के आरा में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव में हंगामा हुआ. झाड़-फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन और नेपाल से धार्मिक किताबें बांटने का आरोप लगा. सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक हुई. पुलिस ने जांच के बाद धर्म परिवर्तन की बात से इंकार किया है.

Advertisement
धर्म परिवर्तन को लेकर चातर गांव में हंगामा (Photo: Screengrab) धर्म परिवर्तन को लेकर चातर गांव में हंगामा (Photo: Screengrab)

सोनू कुमार सिंह

  • आरा ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

बिहार के भोजपुर जिले के आरा से कथित धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामे की खबर सामने आई है. मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव के पकड़िया टोला का है, जहां सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर एक शख्स झाड़-फूंक की आड़ में भोले-भाले लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था. यह भी कहा जा रहा है कि वह नेपाल से दूसरे धर्म से जुड़ी धार्मिक किताबें लाकर लोगों के बीच बांट रहा था और धर्म बदलने की बातें कर रहा था.

Advertisement

स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने वहां मौजूद कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोशिश की.

पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक
 

इसी दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल गरमा गया. पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. भीड़ में शामिल महिलाओं ने हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ा लिया. घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग महिलाओं के बीच बैठकर संदिग्ध गतिविधि कर रहे हैं. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि क्रिश्चियन समुदाय के दो लोग महिलाओं के साथ प्रभु यीशु की पूजा-पाठ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल में धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है.

Advertisement

धार्मिक किताब बांटने की चर्चा

एसडीपीओ ने यह भी कहा कि माहौल को देखते हुए इलाके में पुलिस सतर्क है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement