टैंकर से निकली 50 लाख से ज्यादा की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से लाई जा रही थी खेप

बिहार के अररिया में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख से ज्यादा की शराब जब्त की है. पुलिस ने जोकीहाट टोल प्लाजा के पास एक टैंकर को पकड़ा. जब जांच की तो उसमें 3555 लीटर विदेशी शराब मिली. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर शराब की खेप लेकर जा रहे थे.

Advertisement
50 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. 50 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

aajtak.in

  • अररिया,
  • 19 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

बिहार के अररिया जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब जब्त की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ये तस्कर शराब को टैंकर में भरकर ला रहे थे. पुलिस को इस मामले की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तस्करों को पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना अररिया के जोकीहाट टोल प्लाजा की है. यहां उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. सिलीगुड़ी से शराब की बड़ी खेप टैंकर में छुपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी. पुलिस ने जब टैंकर को रुकवाकर जांच की तो उसमें से 3555 लीटर विदेशी शराब मिली, जिसे तस्करों ने बड़ी सफाई से छिपा रखा था.

Advertisement

उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने कार्रवाई की. जांच के दौरान टैंकर को रोका गया और जांच के दौरान शराब बरामद की गई. गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: UP: गौतमबुद्ध नगर में चुनाव से पहले 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और एक लाख लीटर शराब जब्त

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे कहां पहुंचाया जाना था. बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. उत्पाद विभाग और पुलिस ऐसे मामलों पर निगरानी रख रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट: अमरेंद्र कुमार सिंह

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »