'मेरा कोई रोल नहीं...', अनंत सिंह के सरेंडर वाले आदेश पर बोले नीरज कुमार

सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया है. इस मामले में एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि मेरी कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में न्याय मिलता है.

Advertisement
नीरजकुमार ने कहा- सरकार को बदनाम करने की साजिश की जाती है. (Photo- ITG) नीरजकुमार ने कहा- सरकार को बदनाम करने की साजिश की जाती है. (Photo- ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

बिहार के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत बढ़ाने से इनकार करते हुए उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. इस फैसले के बाद

  • 1

उन्होंने कहा, 'इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है. याचिकाकर्ता मैं नहीं, दुलारचंद यादव के परिवार के सदस्य हैं.' नीरज कुमार ने आगे कहा, 'मेरे बच्चे पर टिप्पणी की गई, लेकिन इस देश में ईमान जिंदा है, न्यायपालिका में न्याय मिलता है, फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं.' 

Advertisement

नीरज कुमार ने बताया कि सरकार की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है और सरकार को बदनाम करने की साजिश की जाती है.

अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं. दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर 2025 को चुनावी झड़प के दौरान हत्या कर दी गई. इस मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था. पटना हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी थी. जेल में रहते हुए ही उन्होंने मोकामा सीट से चुनाव जीता था.

दुलारचंद यादव के पोते ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने अब हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द की है. अनंत सिंह को तय समय के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया गया है.

बता दें, जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. जेडीयू ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है. साथ ही अधिकारियों ने नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी जारी किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »