बाइक में मिलेगा एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, Yamaha ला रही गजब की टेक्नोलॉजी, फाइल किया पेटेंट

बाइक्स में एडवांस सेफ्टी फीचर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में हमने ADAS और इलेक्ट्रिक क्लच जैसे फीचर्स को बाइक्स में जुड़ते देखा है. अब कंपनियां एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल को बाइक में लाने की तैयारी में लगी हैं. जापानी टू-व्हीलर निर्माता यामाहा ने एक नए सिस्टम का पेटेंट फाइल किया है, जो कार में मिलने वाले एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल की तरह काम करता है.

Advertisement
Yamaha ने एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल का पेटेंट फाइल किया है. (Photo: ITG) Yamaha ने एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल का पेटेंट फाइल किया है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

Yamaha कई नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जो फ्यूचर में हमें ब्रांड की बाइक्स में देखने को मिल सकती हैं. कंपनी एआई बाइक्स से लेकर हाइड्रोजन पावर्ड स्कूटर तक, कई तरह की टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. सेफ्टी एक ऐसा पहलू है, जिस पर कंपनी का काफी ज्यादा फोकस है. सेफ्टी से जुड़े ऐसे ही एक फीचर के बारे में जानकारी सामने आई है, जिसे कंपनी तैयार कर रही है. 

Advertisement

हम बात कर रहे हैं, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल की, जिसका पेटेंट यामाहा ने फाइल किया है. आज कल की कारों में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल एक बेहद कॉमन फीचर है. हालांकि, इस फीचर को बाइक में लाना थोड़ा मुश्किल है. इस मुश्किल को आसान बनाने पर यामाहा काम कर रही है. 

एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल के ऑन होने पर गाड़ी आगे चल रहे वाहन के मुताबिक आसानी से स्लो हो जाती है और स्टेबिलिटी को भी बनाए रखती है. इस पूरी प्रक्रिया में सीटबेल्ट इस बात का ध्यान रखता है कि कार में बैठे लोगों को किसी फोर्स या डिस्कंफर्ट का एहसास ना हो. हालांकि, टू-व्हीलर में इस फीचर को जोड़ना थोड़ा मुश्किल है. 

कैसे काम करेगा ये फीचर?

यामाहा का एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) अलग तरीके के एल्गोरिद्म पर काम करता है. ये एल्गोरिद्म एक एक्सपीरियंस्ड राइडर के एक्शन को रिक्रिएट करता है. कंपनी के पेटेंट से साफ है कि यामाहा का ऑटोमेटिक एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल ब्रेक से लेकर गियर शिफ्ट, इलेक्ट्रिक सस्पेंशन और थ्रॉटल तक सब कंट्रोल करता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ethanol पर चलने वाली बाइक कब लाएगा Yamaha? कंपनी ने बताया क्या है प्लान 

इस पूरी प्रक्रिया को काम करने लायक स्थिति में लाने के लिए कंपनी ने मैन्युअल एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और यामाहा ऑटोमेटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन (Y-AMT) का इस्तेमाल किया है. सामान्य स्थिति में फ्रंट रडार जैसे ही किसी धीमी गति वाले वाहन को डिटेक्ट करता है, ईसीयू तुरंत ही बाइक की स्पीड को कम करने लगता है. 

यहां पर Y-AMT भी एक्टिव हो जाता है और खुद से बाइक के गियर को बदलने लगता है. बिना एएमटी के बाइक का इंजन इस परिस्थिति में फंस सकता है. ये पूरा सिस्टम इस दौरान ध्यान रखेगा है कि बाइक आसानी से धीमी हो और किसी अनहोनी को टाला जा सके.

यह भी पढ़ें: Yamaha ने दिया झटका, XSR 155 की कीमत बढ़ाई, नए वेरिएंट भी किए लॉन्च  

किसी परिस्थिति में जब बाइक को रोकने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत होती है, तो एसीसी (ACC) फ्रंट और रियर ब्रेक का इस्तेमाल करता है. आसानी से स्पीड कम होने की वजह से राइडर ऐसी परिस्थिति में पैनिक नहीं होगा. 

ये पूरा सिस्टम बहुत ही बेहतरीन और फायदे वाला लगता है, लेकिन चुनौती इसकी कीमत होगी. इस पूरे सिस्टम को काम करने के लिए जिन जरूरी फीचर्स की आवश्यकता है, वो कम कीमत में नहीं मिलेंगे. इसका मतलब ये है कि यामाहा का ये फीचर हाई-एंड बाइक्स में आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »