116% बढ़ गई Maruti की इस कार की सेल, अप्रैल में ये हैं टॉप सेलिंग हाइब्रिड कारें

अप्रैल का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कारों के लिए अच्छा नहीं रहा है. मंथ-ऑन-मंथ इस सेगमेंट की सेल कम हुई है. हालांकि, कुछ गाड़ियों ने इस दबाव भरे माहौल में भी अच्छा परफॉर्मस किया है. ऐसी ही एक कार मारुति सुजुकी की है, जिसकी सेल 116 फीसदी बढ़ी है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग गाड़ियां कौन सी हैं.

Advertisement
Maruti Victoris कंपनी की पहली कार है जिसमें ADAS लेवल-2 फीचर दिया गया है. Photo: ITG Maruti Victoris कंपनी की पहली कार है जिसमें ADAS लेवल-2 फीचर दिया गया है. Photo: ITG

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

अप्रैल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हाइब्रिड कारों की सेल में गिरावट देखने को मिली है. जहां हाइब्रिड गाड़ियों की सेल मार्च में 11 हजार के पार पहुंच गई थी. वहीं अप्रैल 2026 में इनकी सेल घटकर 8600 यूनिट्स पर ही सिमट गई है. मंथ-ऑन-मंथ ये गिरावट 22.3 फीसदी की है. 

हालांकि, कम सेल में भी टोयोटा का भारतीय हाइब्रिड कार मार्केट में दबदबा है. कंपनी ने इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली हाइब्रिड कार की बात करें, तो टोयोटा इनोवा हायक्रॉस (Innova Hycross) सबसे ऊपर है. अप्रैल में इस कार की कुल 4100 यूनिट्स बिकी हैं. 

Advertisement

सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

मार्च महीने में टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस की 6,357 यूनिट्स बेची थी. जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा 4100 यूनिट्स तक ही पहुंच पाया है. यानी अप्रैल में इसकी सेल 35 फीसदी कम हुई है. इस गिरावट के बाद भी मार्केट में बिकने वाली सभी हाइब्रिड गाड़ियों में लगभग आधी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हैं.इसके अलावा टोयोटा हाइराइडर (Toyota Hyryder) भी अच्छी तादाद में बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग, 6.25 लाख कीमत, मारुति की इस कार की बंपर बिक्री

टोयोटा हाइराइडर इस सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अप्रैल 2026 में इसकी 2,657 यूनिट्स बिकी हैं. इस मिडसाइज एसयूवी की सेल भी मार्च के मुकाबले कम हुई है. मार्च में कंपनी ने 3,191 यूनिट्स को बेचा था. यानी ये गिरावट 16.7 फीसदी की है. 

सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 हाइब्रिड कारें
मॉडल सेल 
इनोवा हाइक्रॉस 4,100 यूनिट्स
टोयोटा हाइराइडर 2,657 यूनिट्स
विक्टोरिस  793 यूनिट्स
ग्रैंड विटारा 426 यूनिट्स
इनविक्टो 237 यूनिट्स

116% बढ़ी विक्टोरिस की सेल

हालांकि, मारुति सुजुकी विक्टोरिस तेजी से ऊपर आई है. हाल में लॉन्च हुई इस कार के हाइब्रिड मॉडल की सेल लगभग दोगुनी हो गई है. मार्च में जहां कंपनी ने इसकी 367 यूनिट्स को बेचा था. वहीं अप्रैल 2026 में इस मॉडल की सेल बढ़कर 793 यूनिट्स तक पहुंच गई है. यानी इसकी ग्रोथ 116.1 फीसदी की है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मारुति की बड़ी तैयारी, बर्फीले रास्तों पर चल रही SUV की टेस्टिंग

वहीं दूसरी तरफ मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की सेल में मामूली वृद्धि हुई है. इस कार की मार्च 2026 में 404 यूनिट्स बिकी थी, जो अप्रैल 2026 में बढ़कर 426 यूनिट्स तक पहुंच गई है. इस मॉडल की सेल 5.4 फीसदी बढ़ी है. मारुति सुजुकी इनविक्टो के हाइब्रिड वर्जन की 237 यूनिट्स बिकी हैं. मार्च में इसकी 191 यूनिट्स बिकी थी. यानी सेल 24.1 फीसदी बढ़ी है. 

इसके अलावा टोयोटा कैमरी, वेलफायर और होंडा सिटी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इनकी क्रमशः 199 यूनिट्स, 118 यूनिट्स और 70 यूनिट्स बिकी हैं. मार्च के मुकाबले अप्रैल में इन सभी गाड़ियों की सेल कम हुई है. अप्रैल 2026 में कुल हाइब्रिड कारों की सेल सिर्फ 8600 तक पहुंच पाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement