मारुति की बड़ी तैयारी, बर्फीले रास्तों पर चल रही SUV की टेस्टिंग

05 May 2026

By: Aajtak Auto

बर्फ में चल रही टेस्टिंग

सुजुकी जिम्नी की टेस्टिंग चल रही है और कार पूरी तरह से कैमोफ्लॉज से ढकी हुई है. इस कार को बेहद ही ठंडे मौसम में टेस्ट किया जा रहा है. 

Photo: marutisuzuki.com

क्या EV में आएगी SUV?

ये सभी बातें इशारा कर रही हैं कि कंपनी इसका ईवी अवतार लाने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से अभी तक Jimny EV की चर्चा नहीं की है. 

Photo: marutisuzuki.com

क्यों है EV की चर्चा? 

टेस्टिंग के वक्त दो जिम्नी नजर आई हैं. जैसी कंडीशन में कार टेस्ट हो रही है, ये दिखता है कि इस पर कंपनी काफी काम कर चुकी है. 

Photo: marutisuzuki.com

कंपनी ने कुछ नहीं बताया

सुजुकी ने अभी तक जिम्नी ईवी की टाइमलाइन, प्रोडक्शन प्लान या टार्गेट मार्केट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. 

Photo: marutisuzuki.com

डिजाइन कैसा है? 

टेस्टिंग में नजर आ रही कार काफी हद तक मौजूदा जिम्नी वाले डिजाइन को ही फॉलो करती है. इसमें रग्ड डिजाइन और बॉक्सी शेप मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

अलग हैं हेडलाइट्स

ये दिखाता है कि कंपनी कार के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है. हालांकि, एसयूवी की हेडलाइट्स कुछ अलग जरूर दिख रही हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

फ्रंट ग्रिल में भी है चेंज 

फ्रंट ग्रिल पूरी तरह से बंद नजर आ रहा है, जो ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ही देखने को मिलता है. अपर बंपर को बैटरी की कूलिंग के लिए रिडिजाइन किया गया है.

Photo: marutisuzuki.com

इंटीरियर में क्या है नया? 

कार के इंटीरियर की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी मौजूदा लेआउट को ही फॉलो कर सकती है. 

Photo: marutisuzuki.com

4WD में आती है कार

जिम्नी ईवी की बैटरी और रेंज की भी जानकारी नहीं है. मौजूदा कार 4WD और 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next