Tata Sierra Jubilee Edition: 50 हजार के पार हुई सेल, नए लुक में आई सिएरा SUV, इतनी है कीमत

टाटा मोटर्स ने सिएरा का नया एडिशन लॉन्च किया है. इस कार की 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकने के मौके पर कंपनी ने जुबली एडिशन को लॉन्च किया है. इसके तहत कार में कई सारी एक्सेसरीज जुड़ेंगी, जिसकी वहज के कार का लुक और भी बोल्ड लगेगा. जुबली एडिशन तीन वेरिएंट्स के साथ मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Tata Sierra जुबली एडिशन को कंपनी ने 50 हजार यूनिट्स सेल होने पर लॉन्च किया है. (Photo: Tata Motors) Tata Sierra जुबली एडिशन को कंपनी ने 50 हजार यूनिट्स सेल होने पर लॉन्च किया है. (Photo: Tata Motors)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

टाटा मोटर्स ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी सिएरा का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने टाटा सिएरा जुबली एडिशन (Tata Sierra Jubilee Edition) लॉन्च किया है. कंपनी ने इस एडिशन को सिएरा की 50 हजार यूनिट्स सेल होने के मौके पर लॉन्च किया है. सिएरा अपने सेगमेंट में अच्छे नंबर्स में बिक रही है. 

पिछले साल के अंत में लॉन्च हुई इस एसयूवी की 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. हर महीने कंपनी लगभग 7 हजार यूनिट्स औसतन सिएरा की बेच रही है. इस मौके पर कंपनी जुबली एडिशन को लॉन्च किया है, जो विभिन्न ट्रिम के साथ मिलेगा. कंपनी ने एक नया वेरिएंट लॉन्च करने के बाद बजाय इसे एक्सेसरीज के तौर पर लॉन्च किया है. 

Advertisement

जुबली एडिशन की कीमत और खास बातें

टाटा सिएरा जुबली एडिशन के तहत कंपनी ने तीन एक्सेसरीज पैक को लॉन्च किया है, जो चुनिंदा वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे. इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये स्पेशल एडिशन उन यूजर्स को टार्गेट करता है, जो एसयूवी के साथ एडिशनल स्टाइलिंग चाहते हैं. इसके लिए कार के मैकेनिक्स और फीचर में कोई बदलाव नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: Tata Harrier और Safari का स्टेल्थ एडिशन लॉन्च, इतने रुपये है कीमत

जुबली एडिशन की शुरुआत स्मार्ट प्लस ट्रिम से होती है. इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, रियर पार्किंग कैमरा, रूफ रेल, लेदर सीट्स और 4 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलता है. 

वहीं प्योर जुबली एडिशन की कीमत 13.39 लाख रुपये है. इसमें फ्रंट और रियर डैशकैम, रूफ रेल्स, पार्सल ट्रे, मैग्नेटिक सनशेड, लेदर सीट कवर्स, लेदर स्टीयरिंग वील कवर और एक्सटीरियर क्लैडिंग पैकेज मिलता है. वहीं एडवेंचर जुबली एडिशन को कंपनी ने 16.19 लाख रुपये में लॉन्च किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tata Sierra 4x4 की एंट्री, इतने रुपये में खरीद पाएंगे आप

इसमें सिएरा आरओक्यू एक्सेसरीज किट मिलती है. इसमें फ्रंट और रियर स्कीड प्लेट्स, हुड स्कूप, विंडो लाइन और वील आर्च क्लैडिंग, बॉडी डिकॉल के साथ फ्रंट और रियर डैशकैम मिलता है. कंपनी ने लगभग 6 महीने पहले सिएरा की डिलीवरी शुरू की थी और अब इसके सेल्स का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है.

EV अवतार में भी आती है कार

हाल में कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें दो बैटरी पैक्स मिलते हैं. टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक में क्वाड वील ड्राइव का फीचर मिलता है, जो इसे उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है, जिन्हें ऑल-वील ड्राइव वाला वेरिएंट चाहिए होगा. इसकी कीमत 18.78 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. टॉप वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »