01 July 2026
By: Aajatak Auto
टाटा ने अपनी मचअवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टाटा सिएरा ईवी की, जिसका लंबे समय से लोगों को इंतजार था.
Photo: ev.tatamotors.com
ये कार पहले ही ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) में लॉन्च हो चुकी थी. अब इसका इलेक्ट्रिक अवतार आया है और उसके साथ ही ऑल वील ड्राइव मोड भी मिलेगा.
Photo: ev.tatamotors.com
कंपनी ने इस कार में क्वाड वील ड्राइव मोड दिया है. अगर कोई सिएरा 4x4 का इंतजार कर रहा था, तो उसके लिए ये कार आ गई है.
Photo: ev.tatamotors.com
टाटा सिएरा ईवी 18.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. क्वाड वील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 25.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: ev.tatamotors.com
इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 15 जुलाई से शुरू होगी. कार दो बैटरी ऑप्शन- 63kWh और 75kWh में आती है, जो क्रमशः 535KM और 665KM की रेंज देंगे.
Photo: ev.tatamotors.com
कार रियर वील ड्राइव और क्वाड वील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है. ऑल वील ड्राइव वेरिएंट सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100Kmph की रफ्तार पकड़ लेता है.
Photo: ev.tatamotors.com
इसमें कई सारे ऑफ रोडिंग फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में लो-स्पीड क्रूज कंट्रोल और 540 डिग्री कैमरा (360 डिग्री कैमरा अंडररूफ व्यू के साथ) मिलता है.
Photo: ev.tatamotors.com
टाटा की मानें, तो कार को 120kW DC चार्जर से सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर कार की रेंज 263Km बढ़ जाएगी. 20 से 80 परसेंट चार्ज होने में इसे 26 मिनट लगेंगे.
Photo: ev.tatamotors.com
वहीं 7.2kW AC चार्जर से 63kWh बैटरी वाले वेरिएंट को चार्ज करने में 8.9 घंटे का वक्त लगेगा. जबकि 75kWh वेरिएंट 10.5 घंटे में चार्ज होगा.
Photo: ev.tatamotors.com