भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स का दबदबा है. कंपनी सबसे ज्यादा मॉडल्स और सेल्स के साथ टॉप पर है, लेकिन ब्रांड के पोर्टफोलियो में अभी भी एक प्रोडक्ट की कमी है. इस कमी का सबसे ज्यादा फायदा महिंद्रा को मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं एक इलेक्ट्रिक 7-सीटर कार की, जो टाटा के पास नहीं है और महिंद्रा खूब बेच रही है.
टाटा पंच के बाद सितंबर में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस है. दोनों गाड़ियों के सेल्स नंबर में बहुत ही कम अंतर है. ऐसे में संभव है कि महिंद्रा किसी दिन पूरा खेल पलटते हुए टॉप पर पहुंच जाए. इस स्थिति के लिए टाटा सफारी ईवी पर काम करना शुरू कर दिया है.
पिछले कुछ समय में इस कार को टेस्ट करते हुए कई बार देखा गया है, जो इसकी लॉन्चिंग नजदीक होने का संकेत है. रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा सफारी ईवी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. कंपनी इस कार को जनवरी में ही लॉन्च कर सकती है. इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9एस और हाल में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर टॉमाहॉक से होगा.
इस कार की आधिकारिक जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है. ये टाटा मोटर्स की सबसे पावरफुल ईवी हो सकती है. कंपनी इस फ्लैगशिप ईवी को एक्टिव प्लस (Acti.ev +) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. टाटा हैरियर ईवी वाला है बैटरी पैक हमें इस कार में भी मिल सकता है. इसमें 65kWh और 75kWh का ऑप्शन दिया जा सकता है.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसमें 80kWh की बैटरी दे सकती है. ये बैटरी ऑप्शन कार के टॉप मॉडल में मिलेगा. ये कंपनी की पहली 7-सीटर एसयूवी होगी. 75kWh वाले बैटरी पैक के साथ रियर व्हील ड्राइव वर्जन में 622 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: TATA PUNCH ने कर दिया कमाल... सितंबर में 284% बढ़ी EV अवतार की सेल्स
टाटा सफारी में हमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ही ऑप्शन मिल सकते हैं. कार का एक्सटीरियर ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वर्जन जैसा ही होगा, इसमें सिर्फ ईवी टच दिया जाएगा. टाटा की इस कार में हमें ट्रिपल स्क्रीन वाला लेआउट मिल सकता है. कैबिन में ज्यादातर वहीं फीचर्स मिलेंगे जो टाटा हैरियर ईवी में मिलते हैं.
कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरोमिक सनरूफ, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट मिलेगा. सफारी ईवी में 540 डिग्री का सराउंड व्यू कैमरा, लेवल 2 एडास सुइट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे
यह भी पढ़ें: दनादन बिक रही हैं CNG गाड़ियां, Maruti-Tata का जलवा, देखें टॉप-10 लिस्ट
टाटा सफारी ईवी को कंपनी 20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 30 से 32 लाख रुपये तक जा सकती है. कंपटीशन की बात करें, तो महिंद्रा एक्सईवी 9एस इस वक्त 20.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. वहीं एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी की कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क