टाटा मोटर्स ने किया नया Ace Gold CX लॉन्च, कीमत 3.99 लाख रुपये

देश की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार कमर्शियल इस्तेमाल के लिए (SCV) सेगमेंट में ACE गोल्ड पेट्रोल CX का एक नया मॉडल पेश किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है.

Advertisement
अब तक कंपनी बेच चुकी है 23 लाख ऐस यूनिट्स अब तक कंपनी बेच चुकी है 23 लाख ऐस यूनिट्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST
  • ACE गोल्ड पेट्रोल CX का एक नया मॉडल पेश
  • आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिए SBI से समझौता
  • अब तक देश में कुल 23 लाख टाटा ऐस यूनिट्स की बिक्री

देश की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार कमर्शियल इस्तेमाल के लिए (SCV) सेगमेंट में ACE गोल्ड पेट्रोल CX का एक नया मॉडल पेश किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है. यह दो मॉडल में उपलब्ध है. फ्लैट बेड मॉडल की कीमत 3.99 लाख रुपये है, जबकि हाफ डेक लोड बॉडी मॉडल की कीमत 4.10 लाख रुपये है. 

Advertisement

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने अपने ग्राहकों को इन मॉडलों की खरीद में आसानी से लोन उपलब्ध कराने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी की है. 

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (उत्पाद लाइन- एससीवी और पीयू) विनय पाठक ने कहा कि टाटा ऐस एक मजबूत, विश्वसनीय और बहुउद्देशीय वाहन बना हुआ है, जिसने अब तक 23 लाख से अधिक भारतीयों को आजीविका का साधन प्रदान किया है. सरकार की आत्मानिर्भर भारत दृष्टि को प्रतिध्वनित करते हुए, टाटा मोटर्स का लक्ष्य इस वाहन के लॉन्च के माध्यम से एक उद्यमशीलता की मानसिकता को प्रेरित करना है. 

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का ACE प्लेटफॉर्म पिछले 16 वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है, जो अपने ग्राहकों को अंतिम छोर तक परिवहन सुविधा प्रदान करने के संदर्भ में सुरक्षित, स्मार्ट और मूल्यवान पेशकश लाने पर केंद्रित है.

Advertisement

कंपनी ने कहा कि टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स संस्करण एकमात्र चार-पहिया एससीवी है जो 2-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है और भारत में इस वाहन का वजन 1.5 टन के आसपास है जो चार लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है. 

मॉडल 694cc पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो चार-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ है. इसका उपयोग फलों, सब्जियों और कृषि उत्पादों, पेय पदार्थों और बोतलों, एफएमसीजी और एफएमसीडी सामान, ई-कॉमर्स, डेयरी, फार्मा और खाद्य उत्पादों अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है. टाटा मोटर्स ने अब तक देश में कुल 23 लाख टाटा ऐस यूनिट्स की बिक्री की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »