902% बढ़ी इस बाइक की सेल्स, कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट

सुजुकी ने अपनी दमदार एडवेंचर बाइक वी-स्टॉर्म एसएक्स (Suzuki V-Strom SX) का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है. ये बाइक दमदार फीचर्स के साथ आती है. अगस्त महीने में सुजुकी की इस बाइक ने दमदार सेल्स दर्ज की है. बाइक की सेल्स में ईयर-ऑन-ईयर लगभग 902 परसेंट की ग्रोथ हुई है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें.

Advertisement
Suzuki V-Strom SX में 249 सीसी का इंजन मिलता है. (Photo: Suzuki Motorcycle India) Suzuki V-Strom SX में 249 सीसी का इंजन मिलता है. (Photo: Suzuki Motorcycle India)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर बाइक वी-स्टॉर्म का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने सुजुकी वी-स्टॉर्म एसएक्स (Suzuki V-Storm SX) का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है. नई बाइक ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे कलर ऑप्शन में आती है. इसके साथ ही ये बाइक अब 5 कलर ऑप्शन में आएगी.

बाइक में कंपनी ने ग्राफिक्स को भी रिवाइज किया है. नई फिनिश एडवेंचर बाइक के मौजूदा कलर्स में भी देखने को मिलेगी. सुजुकी वी-स्टॉर्म एसएक्स 2,02,118 रुपये एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत पर आती है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.

Advertisement

902 परसेंट की ग्रोथ 

सुजुकी वी-स्टॉर्म की सेल्स में अगस्त में जबरदस्त उछाल आया है. अगस्त में कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की 1012 यूनिट्स को बेचा है. जहां पिछले साल अगस्त में इसकी 101 यूनिट्स ही बिकी थीं. यानी मोटरसाइकिल की सेल्स में लगभग 902 परसेंट (901.98 परसेंट) की ग्रोथ हुई है. कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 911 वी-स्टॉर्म ज्यादा बेची हैं. 

यह भी पढ़ें: Suzuki Burgman Street Review: कम्फर्ट चाहने वालों के लिए बेस्ट स्कूटर, माइलेज भी मिलेगा जबरदस्त

वहीं 205 सीसी से 340 सीसी इंजन वाले सेगमेंट में की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में वी-स्टॉर्म 6वें नंबर पर आती है. इसका मार्केट शेयर 3.42 परसेंट है. इस कैटेगरी में टीवीएस रॉनिन सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. 

सुजुकी वी-स्टॉर्म में क्या मिलता है? 

बाइक में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. सुजुकी वी-स्टॉर्म एसएक्स में पहले वाला ही 249 सीसी का ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 26.5 एचपी की पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. मोटरसाइकिल में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Suzuki Gixxer SF 250 FFV Review: 82 रुपये वाले पेट्रोल पर चलाई बाइक... फिर क्या हुआ हाल

वी-स्टॉर्म एसएक्स में 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स मिलते हैं. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 205 एमएम का है. बाइक में डुअल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड मिलता है. इसके अलावा बाइक में एलईडी लाइटिंग, सुजुकी इजी स्टार्ट सिस्टम और ब्लूटूथ इनेबल डिजिल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा.

इसके डिजाइन, फीचर और कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस कीमत पर बाइक का सीधा मुकाबला हीरो एक्सपल्स 210 और टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 से होगा. होंडा ने भी इस सेगमेंट में एक्सआर 300 एल और एक्सआर 300 रैली को लॉन्च किया है. ये दोनों ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के साथ आती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »