भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की स्वीकार्यता बढ़ रही है. हालांकि, अभी भी इस सेगमेंट में ज्यादातर बिक्री स्कूटर्स की हो रही है. बाइक्स की सेल नाम मात्र की है. ऐसे में एक बड़ा गैप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के मामले में क्रिएट हुआ है. हाल में ही ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक रोर इवो (Rorr Evo) को लॉन्च किया है.
लॉन्च के बाद बाइक को लोगों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई है. कंपने बताया कि पहले बैच के कस्टमर्स को फर्स्ट टू रोर इवेंट में बाइक डिलीवर की गई है. आने वाले दिनों में इस बाइक की डिलीवरी देश भर में मौजूद 150 शोरूम से शुरू होगी.
ओबेन इलेक्ट्रिक ने इस बाइक को मई 2026 में लॉन्च किया था. कंपनी की मानें, तो लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों में ही इस बाइक को 25 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल गई थी. अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी कस्टमर्स को शुरू की है. इस बाइक को कंपनी ने 1.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया था.
बाइक की बुकिंग को देखते हुए कंपनी ने प्रोडक्शन में तेजी लाने का फैसला किया है, जिससे मांग को पूरा किया जा सके. कंपनी 1 लाख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सालाना कैपेसिटी वाली फैसिलिटी में इस बाइक का प्रोडक्शन कर रही है.
यह भी पढ़ें: Oben Rorr : स्पोर्टी लुक... 200KM की रेंज! लॉन्च हुई ये धांसू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कीमत है इतनी
कंपनी की मानें, तो Rorr Evo इंडस्ट्री की ऐसी पहली बाइक है जिसमें स्मार्टआईक्यू टेक्नोलॉजी मिलती है. ये बाइक एआई पावर्ड ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इस टेक्नोलॉजी की वजह से बाइक की रेंज को 15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिया गया है.
बाइक में 9 kW की मोटर और 3.4 kWh की LFP बैटरी मिलती है. मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है. फुल चार्ज में ये बाइक 180 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. कंपनी की मानें, तो ये बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है.
यह भी पढ़ें: 510Km रेंज, 3.99 रुपये का खर्च, आ गई हुंडई की सस्ती इलेक्ट्रिक Creta SUV
इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. Rorr Evo सिर्फ 90 मिनट में 0-80 परसेंट तक चार्ज हो सकती है. इसकी बैटरी पर कंपनी 8 साल की बैटरी वारंटी दे रही है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले, ओटीए अपडेट, नेविगेशन, जियो फेंसिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन और आर्गस कनेक्टेड टेक्नोलजी प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलती है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क