Tata Punch से टक्कर, मारुति सुजुकी ला रही छोटी SUV, क्या होगा खास

भारतीय बाजार में इस वक्त एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कार टाइप है. यानी हर किसी को एसयूवी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही लोगों के सामने एक चुनौती बजट की होती है. इस चुनौती को ध्यान में रखकर मारुति सुजुकी एक प्रोडक्ट तैयार कर रहा है. ये प्रोडक्ट कम कीमत में एसयूवी वाले लुक के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा.

Advertisement
टाटा पंच की टक्कर में मारुति सुजुकी एक छोटी एसयूवी ला रही है. (Photo: Maruti Suzuki) टाटा पंच की टक्कर में मारुति सुजुकी एक छोटी एसयूवी ला रही है. (Photo: Maruti Suzuki)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

मारुति सुजुकी एक नई कार पर काम कर रही है. ये कार कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी हो सकती है. पहले भी इस कार से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी हैं. मारुति की अपकमिंग कार का सीधा मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्स्टर से होगा. इस कार के लिए कंपनी के पोर्टफोलियो में एक जगह भी खाली हो गई है. 

संभव है कि मारुति सुजुकी इग्निस की जगह इस कार को लाए. हालांकि, मारुति ने आधिकारिक रूप से इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक ऐसी एसयूवी को प्लान कर रही है, जो फर्स्ट टाइम बायर को टार्गेट करेगी. 

Advertisement

पंच से होगी टक्कर

इस कार को भारत के लिए डिजाइन किया जाएगा और इसमें कई सारे पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा. यानी ये कार पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और फ्लेक्स फ्यूल में भी आ सकती है. इस कार को कंपनी एसयूवी बॉडी स्टाइल में लाएगी, जो इस वक्त भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कार बॉडी टाइप है. 

यह भी पढ़ें: बंद हुई Maruti की 5.35 लाख की ये कार? SUV लुक के लिए रही मशहूर

बात करें एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट की, तो यहां पर पंच का एकतरफा कब्जा है. मारुति सुजुकी इसी सेगमेंट में एंट्री करना चाहती है, लेकिन पंच से थोड़ी अलग अप्रोच के साथ. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी की माइक्रो एसयूवी का कोडनेम Y43 है. ये कार कब तक लॉन्च होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. 

Advertisement

कितनी बड़ी है चुनौती?

अपकमिंग मारुति सुजुकी कार के सामने पंच जैसी चुनौती है. सेल्स आंकड़ों की बात करें, तो टाटा पंच की मार्च 2026 में 20,977 यूनिट्स बिकी हैं. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. ये कार पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में आती है. ऐसे में मारुति के सामने एक ऐसा चैलेंजर खड़ा है, जिस हराने के लिए कंपनी को कुछ खास करना होगा.

क्या है कंपनी का प्लान?

कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में मारुति सुजुकी इंडिया के सीईओ और एमडी हिसाशी टेकुची ने भी माना था कि कंपनी के पास भारत में पर्याप्त एसयूवी नहीं हैं. यहां खाली जगह है, जिसे भरा जाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा था कि कम बजट वाला सेगमेंट एक्सपैंड कर रहा है और मारुति वहां पर कुछ लॉन्च करना चाहती है. 

यह भी पढ़ें: Maruti Sales: इन कारों का चला जादू! मारुति ने बना दिया सेल्स रिकॉर्ड, बेच डाली 24 लाख गाड़ियां

मारुति की छोटी एसयूवी वाई43 को आधिकारिक रूप से विकसित किया जा रहा है. मारुति यहां पर एस-प्रेसो वाला काम नहीं करेगी. यानी ये कार ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली कोई हैचबैक नहीं होगी. बल्कि एक पूरी तरह से तैयार की गई एसयूवी होगी. जिसे शहरों के साथ-साथ गांव के खराब रास्तों पर भी चलाया जा सकेगा. 

Advertisement

इंजन और डिजाइन

कार का डिजाइन बॉक्सी होगा, जैसा ज्यादातर एसयूवी का होता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार को मारुति सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की स्विफ्ट, फ्रॉन्क्स, बलेनो और डिजायर भी विकसित की गई हैं. 

मारुति सुजुकी में 1.2 लीटर वाला 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ आ सकता है. कंपनी इस इंजन को ही स्विफ्ट में ऑफर करती है. इसमें यूजर्स को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलेगी. कार में 1.0 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है. साथ ही कार में सीएनजी भी ऑफर किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »