Maruti e Vitara का प्राइस लीक! वायरल स्क्रीनशॉट में कीमतों के खुलासे का दावा

Maruti e Vitara कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसको लेकर मारुति सुजुकी ने बड़ी तैयारी कर रखी है. ये कार दो अलग-अलग बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) में आ रही है, जो तकरीबन 500 किमी की रेंज देगा. अब इस की लीक हुई कीमतों ने सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस छेड़ दी है.

Advertisement
Maruti e Vitara को कंपनी 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करेगी. Photo: ITG Maruti e Vitara को कंपनी 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करेगी. Photo: ITG

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

Maruti e Vitara Price: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या सड़कों पर तेजी से बढ़ रही है. हर कंपनी चाहती है कि उसकी गाड़ी सबसे आगे दिखे. यूं तो बाजार में कई इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, लेकिन एक बड़े ग्राहका वर्ग को अभी भी मारुति की पहली EV का इंतजार है, नाम है e-Vitara. गाड़ी तो सामने आ गई, लेकिन कीमत ने ऐसा सस्पेंस बना दिया है कि बाजार में कानाफूसी शुरू हो गई है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जो दावा करता है कि कीमत तय हो चुकी है. हालांकि कंपनी चुप है, लोग पूछ रहे हैं, और इसी खामोशी में अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. अब सवाल सीधा है. क्या यह कीमत सही है, या फिर इंटरनेट ने एक बार फिर जल्दबाजी कर दी है. मारुति ने e-Vitara को हाल ही में पेश किया था. कार के बैटरी पैक, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सहित तमाम बातों का खुलासा हुआ लेकिन अभी इसकी कीमतों का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. इसी बीच वायरल हुए इस स्क्रीन शॉट ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर लीक हुई कीमत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Torque India की ओर से साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि e-Vitara की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम दिखाई गई है. यह स्क्रीनशॉट मारुति सुजुकी की वेबसाइट का बताया जा रहा है. हालांकि यह कीमत Nexa की आधिकारिक वेबसाइट पर कहीं भी नजर नहीं आती है.

Advertisement

कितनी सही है यह जानकारी

इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है. माना जा रहा है कि यह वेबसाइट की कोई तकनीकी गलती हो सकती है या फिर कोई प्लेसहोल्डर कीमत गलती से लाइव हो गई हो. स्क्रीनशॉट में यह भी दिखता है कि शुरुआती और अधिकतम कीमत एक जैसी है, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर और भी सवाल खड़े हो जाते हैं.

अगर 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत सही साबित होती है, तो e-Vitara अपने सेगमेंट की कई इलेक्ट्रिक SUV से महंगी पड़ती है. बाजार में मौजूद दूसरी इलेक्ट्रिक SUV इससे काफी कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. ऐसे में मारुति की इस नई इलेक्ट्रिक SUV के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा. कुछ मॉडलों के मुकाबले इसमें 6 लाख रुपये से ज्यादा का अंतर सामने आता है. इतनी ऊंची कीमत पर e-Vitara के लिए बाजार में खुद को साबित करना मुश्किल हो सकता है. आम तौर पर 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत किसी इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट के लिए ज्यादा बेहतर मानी जाती है.

Maruti e Vitara को इसी महीने लॉन्च किए जाने की तैयारी है. Photo: ITG

बैटरी और वेरिएंट

Maruti e-Vitara दो बैटरी ऑप्शन में आ रही है. इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा. दोनों ही वेरिएंट फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएंगे. बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर (ARAI प्रमाणित रेंज) तक की ड्राइविंग रेंज देगा. e-Vitara को तीन ट्रिम में पेश किया जाएगा. बेस वेरिएंट Delta में 49kWh बैटरी मिलेगी. वहीं Zeta और Alpha ट्रिम में 61kWh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. अब सभी की नजरें कंपनी की ओर से होने वाले आधिकारिक कीमत के ऐलान पर टिकी हुई हैं.

Advertisement

एक्सपोर्ट हो रही है कार

मारुति सुजुकी की ये कार भारत में लॉन्च होने से पहले ही विदेशी धरती पर पहुंच चुकी है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन गुजरात के हंसलपुर स्थित प्लांट में कर रही है. जहां बीते 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लांट के नए हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया था. इस मौके पर पीएम ने 'Maruti e Vitara' को फ्लैग-ऑफ किया और इस कार का एक्सपोर्ट शुरू किया गया. कंपनी का टार्गेट है कि, इस कार को दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में निर्यात (Export) किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement