पहाड़ों पर धूल उड़ाती नई Mahindra SUV, दमदार पावर और बोल्ड लुक, कब होगी लॉन्च

महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी का एक वीडियो खूब चर्चा में है. इस वीडियो में कार पहाड़ों पर रफ्तार के साथ दौड़ती दिख रही है. ये कार पिछले साल आई विजन एस का प्रोडक्शन स्पेक्स वर्जन है. ये कार कब लॉन्च होगी कंपनी ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन वायरल वीडियो में इसके मस्कुलर लुक को साफ देखा जा सकता है.

Advertisement
Mahindra Vision S कॉन्सेप्ट को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था. (Photo: auto.mahindra.com) Mahindra Vision S कॉन्सेप्ट को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था. (Photo: auto.mahindra.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

पहाड़ों पर बनी धूल भरी सड़क और उस पर दौड़ती ये नई कार. ये कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही कार महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी है, जो 4 मीटर से छोटी हो सकती है. यानी ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी. 

इस एसयूवी को हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली के काजा में देखा गया है. समुद्र से 3,650 मीटर की ऊंचाई पर स्पॉट की गई इस कार की टेस्टिंग चल रही है. संभव है कि महिंद्रा अपनी अपकमिंग एसयूवी को हाई एल्टीट्यूड पर टेस्ट कर रही है. कयास हैं कि ये कंपनी की कॉन्सेप्ट कार विजन एस का प्रोडक्शन मॉडल है. 

Advertisement

कैसा है कार का लुक?

महिंद्रा ने अपने इस कॉन्सेप्ट को पिछले साल अगस्त में पेश किया था. ये कार महिद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (XUV 3XO) के ऊपर आ सकती है. कार के फ्रंट में 6 स्लैट ग्रिल मिलेगा. इसके साथ पतले एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो फ्रंट लुक को एग्रेसिव बनाते हैं. ये एल-शेप्ड डिजाइन के साथ नजर आ सकते हैं, जैसा प्रोटोटाइप में दिखाया गया था. 

यह भी पढ़ें: 1000KM रेंज, Mahindra को टक्कर, आ रही नई 7-सीटर SUV

फ्रंट में मस्कुलर लुक वाला बोनट मिलेगा. कार में ADAS भी दिया जा सकता है. स्पाई शॉट्स में कार अच्छे खासे वील आर्च के साथ नजर आ रही है, जो इसके कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिल रहा है. इसमें पैनोरोमिक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है. कार फ्लश डोर हैंडल, फ्लैट रूफलाइन, चंकी साइड क्लैडिंग के साथ आएगी. 

Advertisement

कार के रियर में वील माउंट वाला टेलगेट मिलेगा. एसयूवी एलईडी टेललैम्प्स के साथ आएगी, जो वर्टिकली ओरियंटेड होंगे. कुल मिलाकर कार का लुक बॉक्सी और बोल्ड होगा. ये अपराइट-स्टांस (थोड़ी उठी हुई) के साथ आएगी. काफी हद तक इसका ओवरऑल लुक प्रोटोटाइप से मिलेगा. 

इंजन और इंटीरियर 

कार के इंटीरियर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि, पहले भी कुछ फोटो लीक हुई थीं, जिसमें कार के इंटीरियर की झलक दिखी थी. ये कार इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, कर्व्ड एसी वेंट, फिजिकल स्विचगियर और एक लेदर व्रैप्ड स्टीयरिंग वील के साथ आ सकती है. 

यह भी पढ़ें: कोई नहीं है टक्कर में, 30 दिनों में 14,097 ने खरीदी ये Mahindra SUV

ये कार महिंद्रा के Nu_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करता है. महिंद्रा ने इस कार की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि ये कार 2027 में लॉन्च होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »