कोई नहीं है टक्कर में, 30 दिनों में 14,097 ने खरीदी ये Mahindra SUV 

11 July 2026

By: Aajtak Auto

SUVs की है भरमार

भारतीय बाजार में आपको अलग-अलग सेगमेंट में एसयूवी मिल जाएंगी. यानी माइक्रो, कॉम्पैक्ट, मिडसाइज और रियल एसयूवी का मार्केट यहां आपको मिलेगा. 

Photo: auto.mahindra.com

क्रेटा हुई पीछे 

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा लंबे समय तक राज करती आई है, लेकिन अब इस मार्केट के समीकरण बदल रहे हैं.

Photo: auto.mahindra.com

स्कॉर्पियो के आगे सब पस्त

खासकर पिछले दो महीनों से महिंद्रा इस सेगमेंट में टॉप पर पहुंच गई है. जून में महिंद्रा स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी है. 

Photo: auto.mahindra.com

कितनी हुई है सेल? 

महिंद्रा ने जून 2026 में स्कॉर्पियो की 14,097 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जून में कंपनी ने इसकी 12,740 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: auto.mahindra.com

मार्केट में हिस्सेदारी 

इस कार की सेगमेंट में हिस्सेदारी 12.3 फीसदी पहुंच गई है. महिंद्रा स्कॉर्पियो नेम प्लेट के तहत दो एसयूवीज को बेचती है. 

Photo: auto.mahindra.com

दोनों हैं शामिल

कंपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन दोनों बेचती है. यानी 14,097 यूनिट्स की सेल में इन दोनों मॉडल्स का आंकड़ा शामिल है. 

Photo: auto.mahindra.com

कितनी है कीमत? 

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 13.3 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.40 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

Photo: auto.mahindra.com

ScorpioN की कीमत

वहीं स्कॉर्पियो एन की शुरुआत 13.49 लाख रुपये से होती है और 24.95 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

Photo: auto.mahindra.com

कौन-सा इंजन मिलेगा? 

स्कॉर्पियो एन में आपको 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. वहीं क्लासिक में 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next