1000KM रेंज, Mahindra को टक्कर, आ रही नई 7-सीटर SUV

17 July 2026

By: Aajtak Auto

नया प्लेटफॉर्म किया रिवील

जेएसडब्लू एमजी मोटर ने अपना नया प्लेटफॉर्म ADAPT रिवील कर दिया है. इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली कार अगस्त 2026 में लॉन्च हो सकती है. 

Photo: wuling.id

महिंद्रा को देगी टक्कर 

रिपोर्ट्स की मानें, तो इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कंपनी की पहली कार एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9S से होगा.

Photo: wuling.id

इस SUV से होगी प्रेरित

अपकमिंग एसयूवी इंडोनेशिया में मिलने वाली वुलिंग एक्शियन (Wuling Eksion) से प्रेरित होगी. ध्यान रखें कि वुलिंग एमजी मोटर का ही सिस्टर ब्रांड है. 

Photo: wuling.id

महिंद्रा से कम होगी कीमत

कयास हैं कि जेएसडब्लू एमजी मोटर की अपकमिंग एसयूवी की कीमत महिंद्रा एक्सईवी 9एस के 70kWh वाले वर्जन (25.8 लाख रुपये एक्स शोरूम) से कम होगी. 

Photo: wuling.id

600Km की रेंज मिलेगी 

एमजी इस कार में 69kWh की बैटरी दे सकती है, जो लगभग 600 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है. इसमें सिंगल मोटर मिलेगा. 

Photo: wuling.id

पावर और टॉर्क 

वुलिंग एक्शियन में 201 एचपी पावर और 310 एनएम टॉर्क वाला सिंगल मोटर मिलेगा. ये कार फ्रंट वील ड्राइव में आएगी, जबकि XEV 9S रियर मोटर के साथ आती है. 

Photo: wuling.id

7-सीटर अवतार में आएगी

एक्शियन 4.7 मीटर लंबी, 1.85 मीटर चौड़ी और 1.7 मीटर ऊंची होगी. इसमें 7 सीट कॉन्फिग्रेशन मिलेगा, जो बड़ी फैमिली वालों को टार्गेट करेगी. 

Photo: wuling.id

फीचर्स की होगी भरमार

वुलिंग एक्शियन बॉक्सी, अपराइट स्टांस और अपराइट टेल डिजाइन के साथ आती है. इसमें 12.8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा. 

Photo: wuling.id

1000KM की रेंज मिलेगी

ये SUV प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक अवतार में भी आ सकती है. हाइब्रिड वर्जन में कार 1000 KM से ज्यादा की रेंज के साथ आएगी.

Photo: wuling.id

Read Next