Mahindra BE 6 Batman Edition की बुकिंग वापस शुरू हो रही है. फैंस की डिमांड की वजह से कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लिमिटेड एडिशन को दोबारा लॉन्च किया है. इस स्पेशल मॉडल को पहले सिर्फ 999 यूनिट्स तक के लिए लॉन्च किया गया था. हालांकि, 135 सेकंड में ही ये कार सोल्ड आउट हो गई थी.
यानी इसकी सभी यूनिट्स बिक गईं थी. इसकी वजह से बहुत से फैंस निराश थे. सोशल मीडिया पर कार के प्रति इंटरेस्ट को देखते हुए महिंद्रा ने बुकिंग को दोबारा खोल दिया है. Mahindra BE 6 Batman Edition की बुकिंग दोबारा सीमित समय के लिए ओपन की गई है.
इस इलेक्ट्रिक SUV को Warner Bros Discovery ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. इसकी कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) होगी. लिमिटेड एडिशन टॉप-एंड पैक पर बेस्ड है. इसमें 79kWh का बैटरी पैक मिलता है.
महिंद्रा इस कार के लिए कंज्यूमर्स का इंटरेस्ट 6 मार्च से ही एक्सेप्ट कर रही है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से कार को ऐड योर प्रेफरेंस में जोड़ा जा सकता है. इसके बाद कार की बुकिंग 10 मार्च 2026 को 11 बजे शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: Tata-Mahindra का दबदबा, ये हैं भारत में कार बेचने वाले टॉप-10 ब्रांड्स
कार की बुकिंग सिर्फ एक दिन के लिए ओपन रहेगी. कार की डिलीवरी 10 अप्रैल से शुरू होगी. मौजूदा Mahindra BE 6 Batman Edition ओनर अगर नए खरीदार को रेफर करते हैं, तो कंपनी उन्हें कार की डिलीवरी पहले करेगी.
Mahindra BE 6 Batman Edition के एक्सटीरियर डिजाइन में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कुछ अंतर नजर आएंगे. इसमें कस्टम स्टेन ब्लैक पेंट फिनिश दी गई है. फ्रंट डोर पर बैटमैन डिकॉल्स मिलते हैं. इसमें 20-inch के एलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके अलावा गोल्ड पेंटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Tata ने फिर दिखाया दम! Hyundai-Mahindra को पछाड़ बनी नंबर 2, ताबड़तोड़ बेची इतनी कारें
कार में BE 6 × The Dark Knight लिमिटेड एडिशन की रियर बैजिंग मिलती है. कार्पेट लैम्प पर बैटमैन लोगो प्रोजेक्ट होता है. कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. कार में 12.3-inch का डुअल स्क्रीन मिलता है. कार में HUD डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा कार में 16 स्पीकर Harman Kardon साउंड डिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 7 एयर बैग, Level 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा मिलता है.
aajtak.in