Tata ने फिर दिखाया दम! Hyundai-Mahindra को पछाड़ बनी नंबर 2, ताबड़तोड़ बेची इतनी कारें

Tata Motors Feb Sales: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से बिक्री के मामले में महिंद्रा और हुंडई को पछाड़ते हुए नंबर दो की पोजिशन पर कब्जा किया है. वहीं मारुति सुजुकी हमेशा की तरह नंबर वन बनी हुई है. टाटा की इस सेल्स ग्रोथ के पीछे हाल ही में लॉन्च हुए नए मॉडलों को असल वजह माना जा रहा है.

Advertisement
Tata Motors ने फरवरी में कुल 1,002 यूनिट कारों को एक्सपोर्ट भी किया है. Photo: ITG Tata Motors ने फरवरी में कुल 1,002 यूनिट कारों को एक्सपोर्ट भी किया है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

Tata Motors February Sales: देश के कार बाजार के लिए बीता फरवरी महीना काफी बेहतर रहा है. प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बार फिर अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज कराई है. फरवरी 2026 में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल यूनिट ने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया है. नई टेक्नोलॉजी, एडवांस फीचर्स से लैस कारों के भरोसे टाटा मोटर्स ने फरवरी में कुल 63,331 कारों की बिक्री की है. इसके अलावा टाटा ने एक बार फिर बिक्री के मामले में हुंडई और महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि, कंपनी ने फरवरी 2026 में कुल 63,331 यूनिट्स वाहनों की बिक्री दर्ज की है. पिछले साल फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 46,811 यूनिट्स था. इस तरह सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 35 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हुई है. ये सेल्स परफॉर्मेंस बताती है कि, ग्राहकों के बीच टाटा की कारों और एसयूवी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.

घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने बीते कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक कई नए मॉडलों को पेश किया है. जिसमें टाटा हैरियर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, टाटा सफारी पेट्रोल, टाटा पंच पेट्रोल और इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट, टाटा सिएरा जैसे मॉडल शामिल हैं. इन नए मॉडलों के बलबूते टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 62,329 यूनिट्स रही. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में केवल 46,435 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी. घरेलू बिक्री में यह बढ़त कंपनी के डिजाइन, सेफ्टी फीचर्स और टेक्नोलॉजी पर बेस्ड मॉडल्स की वजह से मानी जा रही है, जिन्हें ग्राहक लगातार पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

Tata Motors के वाहनों की बिक्री

सेगमेंट फरवरी-26 फरवरी-25 ग्रोथ
घरेलू बिक्री   62,329   46,435 34%
एक्सपोर्ट 1,002   376   167%
कुल बिक्री  (EV के साथ) 63,331    46,811 35%
EV एक्सपोर्ट + डोमेस्टिक 8,385   5,343 57%

फिर बनी नंबर दो बनी टाटा

जहां एक तरफ टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में कुल 62,329 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. वहीं महिंद्रा ने इस दौरान कुल 60,018 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की है. इसके अलावा हुंडई ने बीते फरवरी में डोमेस्टिक मार्केट में 52,407 कारों की बिक्री की है. इस हिसाब से मारुति सुजुकी के कुल 1.64 लाख यूनिट के बाद टाटा मोटर्स दूसरे पोजिशन पर है. वहीं महिंद्रा तीसरी बेस्ट सेलिंग ब्रांड बनी है और हुंडई फिर चौथे पोजिशन पर आ गई है. 

एक्सपोर्ट बिजनेस में तेज़ उछाल

कंपनी के एक्सपोर्ट बिजनेस ने भी इस महीने शानदार प्रदर्शन किया है. फरवरी 2026 में एक्सपोर्ट बढ़कर 1,002 यूनिट्स तक पहुंच गया, जबकि फरवरी 2025 में यह सिर्फ 376 यूनिट्स था. सालाना आधार पर एक्सपोर्ट में 167 प्रतिशत की तेज़ बढ़त दर्ज की गई है, जो विदेशी बाजारों में टाटा की बढ़ती डिमांड को साफ तौर पर दिखाता है.

EV सेगमेंट की लीडर

इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में टाटा मोटर्स का दबदबा कायम है. और कंपनी EV सेगमेट लीडर की भूमिका लगातार निभा रही है. डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मार्केट को मिलाकर, कंपनी ने बीते फरवरी में कुल 8,385 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 5,343 यूनिट्स था. इस तरह इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement