DEFENDER का सपना होगा पूरा! कंपनी के एक फैसले से 34 लाख रुपये सस्ती हुई SUV

Land Rover Defender: जगुआर लैंड रोवर ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी डिफेंडर की लोकल असेंबली शुरू कर दी है. इस दमदार एसयूवी को अब कम्पलिटली नॉक डाउन (CKD) रूट से तैयार किया जाएगा. इससे एसयूवी के चुनिंदा वेरिएंट की कीमत में 34 लाख रुपये तक की कटौती हो गई है.

Advertisement
Land Rover Defender को अब भारत में लोकली असेंबल किया जाएगा. Photo: ITG Land Rover Defender को अब भारत में लोकली असेंबल किया जाएगा. Photo: ITG

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

Land Rover Defender Price Cut: लैंड-रोवर डिफेंडर का नाम सुनते ही जेहन में एक दमदार एसयूवी की इमेज बनती है. ये एसयूवी सड़क से जब गुजरती है तो आज भी कई युवा इसे हसरत भरी निगाह से देखते हैं... और तब तक देखते हैं जब तक कि वो आंखों से ओझल न हो जाए. खैर इस नज़रकशी के बीच बज़ट किसी दीवार की तरह आड़े आ जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस दमदार SUV खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. 

Advertisement

Land Rover Defender 110 अब भारत में पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है. इस एसयूवी के दाम अब इतने गिर गए हैं कि, बचे हुए पैसे में आप दो-दो थार खरीद लेंगे. दरअसल, कंपनी ने देश में इसकी लोकल असेंबलिंग शुरू कर दी है. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को कीमत में कटौती के रूप में मिला है. SUV के कुछ वेरिएंट अब 34 लाख रुपये तक सस्ते हो गए हैं. खास बात यह है कि कीमतों में यह कटौती होने के बावजूद Defender के पावर, परफॉर्मेंस या लुक-डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढें: तगड़ा बूट स्पेस... धांसू माइलेज! जानें कब आएगी Bayon CNG

जगुआर लैंडरोवर (JLR) ने अब भारत में Defender 110 की असेंबलिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे कम्पलिटली नॉक डाउन (CKD) रूट के जरिए तैयार कर रही है. इस प्रोसेस में गाड़ी के अलग-अलग पार्ट्स को विदेश से लाकर भारत में असेंबल किया जाता है. इससे पूरी तरह विदेश से तैयार होकर आने वाली कारों के मुकाबले कीमत कम रखने में मदद मिलती है. यही कारण है कि, अब डिफेंडर भारत में सस्ती हो गई है.

Advertisement
Land Rover Defender 110 का 3.0 लीटर इंजन वैरिएंट 34 लाख रुपये तक सस्ता हो गया है. Photo: Land Rover


34 लाख तक सस्ता हुए ये वैरिएंट

कंपनी के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा Defender 110 के X-Dynamic HSE वेरिएंट को मिला है. यह SUV 3.0-लीटर डीजल, 3.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है. लोकल असेंबलिंग के बाद इन वेरिएंट की कीमतों में 14 लाख रुपये से लेकर 34 लाख रुपये तक की कटौती हुई है.

Defender 110 के 3.0-लीटर डीजल और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत अब 1.18 करोड़ रुपये हो गई है. इससे पहले पूरी तरह इंपोर्ट होकर आने वाले इन दोनों मॉडल की कीमत 1.52 करोड़ रुपये थी. यानी कंपनी ने दोनों इंजन विकल्पों की कीमत में 34 लाख रुपये की कटौती की है.

यह भी पढें: सनरूफ... 5-स्टार सेफ्टी और बहुत कुछ! 5.99 लाख की कार पर टूटे लोग

वहीं, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन वाले Defender 110 की कीमत अब 99 लाख रुपये है. पहले इस मॉडल को 1.13 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बेचा जाता था. इस तरह इसकी कीमत में 14 लाख रुपये की कटौती हुई है. कीमतों में इस बदलाव से Defender खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों को बड़ी राहत मिल सकती है.

Advertisement

JLR भारत में अपनी कई दूसरी लग्जरी गाड़ियों की भी लोकल असेंबलिंग करती है. इनमें रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, वेलार, रेंज रोवर इवोक और डिस्करी स्पोर्ट के चुनिंदा वेरिएंट शामिल हैं. अब इस सूची में Defender 110 भी शामिल हो गई है. Defender भारतीय बाजार में JLR के लिए काफी अहम मॉडल है. कंपनी के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में डिफेंडर कंपनी की बेस्ट सेलिंग मॉडल रही है. इसके अलावा रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को भी लोग खूब पसंद करते हैं.

बचे पैसे से खरीद लेंगे Thar

यदि Defender 110 के 3.0 लीटर मॉडल को खरीदा जाता है तो पिछले प्राइस के मुकाबले तकरीबन 34 लाख रुपये तक की बचत होती है. वहीं भारत में Thar OG के बेस मॉडल AXT की ऑनरोड प्राइस तकरीबन 12.35 लाख रुपये पड़ती है. वहीं LXT 2.0 लीटर पेट्रोल वेरिएंट की ऑनरोड कीमत तकरीबन 17.30 लाख रुपये तक जाती है. इस हिसाब से बचे हुए 34 लाख रुपये में आप दो थार खरीद सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »