तगड़ा बूट स्पेस... धांसू माइलेज! जानें कब आएगी Bayon CNG

27 October 2026

By: Aaj Tak Auto

Hyundai Bayon लॉन्च

हुंडई ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Hyundai Bayon को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस नई Bayon की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

Photo: ITG

बिल्कुल नया डिजाइन

कंपनी ने इस एसयूवी को बिल्कुल नया लुक और डिजाइन दिया है. इसमें नए स्टाइल फ्रंट ग्रिल, बॉक्सी डिजाइन और साइड में प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है.

Photo: ITG

कार का साइज

साइज की बात करें तो Bayon लंबाई में वेन्यू से 250 मिमी बड़ी, लेकिन क्रेटा से 85 मिमी छोटी है. चौड़ाई में Bayon वेन्यू से 10 मिमी और क्रेटा से 20 मिमी ज्यादा चौड़ी है.

Photo: ITG

इंजन, परफॉर्मेंस

कंपनी ने इस SUV को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा है. ये इंजन 115 बीएचपी की पावर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

Bayon का माइलेज

कंपनी का दावा है कि, ये एसयूवी तकरीबन 18 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. हालांकि रियल वर्ल्ड कंडिशन में भिन्नता आ सकती है.

Photo: ITG

Bayon CNG का ऐलान

इसके साथ ही कंपनी ने Bayon CNG के लॉन्च का भी ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि, इसके सीएनजी वेरिएंट को अगले साल जनवरी में पेश किया जाएगा.

Photo: ITG

Bayon CNG का माइलेज

हालांकि सीएनजी वैरिएंट के माइलेज के खुलासा लॉन्च के वक्त ही होगा. लेकिन माना जा रहा है कि, ये एसयूवी CNG मोड में तकरीबन 26 किमी/किग्रा मा माइलेज देगी.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले मिलता है.

Photo: ITG

AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट

Bayon का सबसे खास फीचर Generative AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट है. भारतीय बाजार में Hyundai की किसी गाड़ी में पहली बार यह तकनीक दी जा रही है. 

Photo: ITG

कैसे काम करेगी ये फीचर

इस सिस्टम की मदद से ड्राइवर गाड़ी से रेगुलर बातचीत की तरह बात कर सकेगा. यानी हर बार पहले से तय कमांड बोलने की जरूरत नहीं होगी.

Photo: ITG

ADAS प्रो-लेवल

Bayon में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है. जिसमें 12 रडार सेंसर्स से लैस 23 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है. 

Photo: ITG

जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा इसमें बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), स्पीड अलर्ट, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: ITG

505 लीटर का बूट स्पेस

कंपनी का कहना है कि, इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. यदि सीएनजी वैरिएंट में अंडर-बॉडी टैंक दिया जाता है तो CNG में भी बेहतर स्पेस मिल सकता है.

Photo: ITG

Read Next