26 October 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय कार बाजार में SUV की बढ़ती लोकप्रियता के बीच प्रीमियम हैचबैक कारों की अपनी अलग पहचान बनी हुई है. Tata Altroz इसका एक उदाहरण है.
Video: ITG
जनवरी 2020 में लॉन्च हुई Altroz की कुल बिक्री 3.5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है. पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन ऑप्शन में आने वाली इस कार ने कंपनी सेल्स में अहम भूमिका निभाई है.
Photo: Tata Cars
SIAM के डाटा के अनुसार, टाटा अल्ट्रोज की सितंबर 2026 के अंत तक कुल 3,49,185 यूनिट की बिक्री हो चुकी थी. जुलाई से सितंबर के बीच इसके 8,853 यूनिट बिके हैं.
Photo: Tata Cars
यानी इस दौरान हर दिन औसतन करीब 96 कारों की बिक्री हुई. सितंबर तक टाटा मोटर्स की कुल 33.3 लाख पैसेंजर व्हीकल सेल्स में अल्ट्रोज की हिस्सेदारी करीब 10% रही.
Photo: Tata Cars
टाटा अल्ट्रोज की लॉन्चिंग के कुछ ही महीने बाद देश में कोरोना महामारी का असर शुरू हो गया था. बावजूद इसके ये कार बाजार में बनी रही.
Photo: Tata Cars
Tata Altroz एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसका सीधा मुकाबला हुंडई आई20 और मारुति बलेनो जैसी कारों से रहा है.
Photo: Maruti Suzuki
इसके पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये, डीजल मॉडल की कीमत 8.30 लाख रुपये और सीएनजी वैरिएंट की कीमत 7.30 लाख रुपये है.
Photo: Tata Cars
इसमें 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Tata Cars
जबकि 1.5-लीटर Revotorq डीजल इंजन 90 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Tata Cars
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले मिलता है.
Photo: Tata Cars
इसके अलावा वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी इसे और बेहतर बनाते हैं.
Photo: Tata Cars
इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Tata Cars
माइलेज की बात करें तो डीजल वैरिएंट 23.64 kmpl, पेट्रोल वैरिएंट करीब 19.33 kmpl और CNG वेरिएंट का करीब 26.2 km/kg का माइलेज देता है.
Photo: Tata Cars