40Kmph की स्पीड, 6 लोगों की जगह, बिना ड्राइवर चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी

India first driverless pod taxi: भारत में जल्द ही पहली ड्राइवरलेस पॉडी टैक्सी शुरू होगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को इस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया है. इस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को फेज वाइज पूरा किया जाएगा. पहले फेज को 10 महीनों में पूरा किया जाना है. आइए जानते हैं इस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की खास बातें.

Advertisement
मुंबई में ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है. (Representative Photo)  मुंबई में ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है. (Representative Photo)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया है. ये प्रोजेक्ट बहुत ही खास है. मुंबई में शुरू हो रही पॉड टैक्सी एक ऑटोमेटेड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. ये कुर्ला और बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) के बीच डेवलप किया जा रहा है. 

इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद रोजाना सफर करने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे. सीएम फडणवीस ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं.

Advertisement

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) इस प्रोजेक्ट को कुर्ला और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीच डेवलप कर रही है. बीकेसी मुंबई का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख कमर्शियल हब है. यहां मल्टीनेशनल कंपनियां, बैंक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, होटल और भारत डायमंड बॉर्स मौजूद है. 

22 स्टेशन बनाए जाएंगे

इस 8.85 किलोमीटर लंबे प्रोजक्टर को फेज मैनर में डेवलप किया जाएगा. इस रूट पर कुल 22 एयर-कंडीशनर स्टेशन बनाए जाएंगे, जो करीब 200 मीटर की दूरी पर होंगे. शुरुआत में बांद्रा (ईस्ट) से कुर्ला के बीच 3.36 किलोमीटर के हिस्से को कवर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 4.1 सेकंड में 100Kmph की स्पीड, लॉन्च हुई पावरफुल Audi SQ8, इतनी है कीमत

ये सिस्टम एलबीएस मार्ग, कालानगर और बीकेसी जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा. साथ ही इससे बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. ड्राइवरलेस, AI-आधारित पॉड बैटरी से चलेंगे और एक फिक्स ट्रैक पर चलेंगे.  हर पॉड में अधिकतम 6 लोगों के बैठने की जगह होगी. 

Advertisement

40Kmph की रफ्तार और 6 लोगों के बैठने की जगह

ये पॉड टैक्सी मैक्सिमम 40 किलोमीटर प्रति घंटा के स्पीड से चलेगी. पॉड हर 15 सेकंड के गैप पर मिलेंगे और केवल उन्हीं स्टेशनों पर रुकेंगे जिन्हें यात्री चुनेंगे. इससे सफर तेज और सुविधाजनक होगा. ये प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 10.37 करोड़ कीमत, 330Kmph टॉप स्पीड... Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च 

इसे चलाने के लिए बांद्रा ईस्ट में आरएलडीए प्लॉट पर एक डिपो भी बनाया जाएगा. अधिकारियों की मानें, तो ये पॉड टैक्सी सिस्टम ट्रैफिक जाम कम करेगा. अनुमान है कि 2031 तक रोज़ाना 1.09 लाख से अधिक यात्री इसका इस्तेमाल करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement