Honda का बड़ा ऐलान, फॉर्च्यूनर के सेगमेंट आ रही नई SUV, इस दिन होगी लॉन्च

Honda भारत में अपनी नई कारों को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपकमिंग एसयूवी का एक टीजर भी ड्रॉप किया है. ये कार सीबीयू यूनिट होगी, जिसमें 2.0 लीटर का हाइब्रिड इंजन मिलेगा. हाइब्रिड होने का मतलब है कि इसमें ज्यादा माइलेज होगा. हालांकि, ये कार सस्ती नहीं होने वाली है. इसके साथ ही कंपनी होंडा सिटी फेसलिफ्ट को भी लॉन्च करेगी.

Advertisement
Honda ZR-V का 22 मई को भारत में लॉन्च होने वाली है. (Photo: Honda Car India) Honda ZR-V का 22 मई को भारत में लॉन्च होने वाली है. (Photo: Honda Car India)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

होंडा भारतीय बाजार में अपनी नई कार लॉन्च करने वाला है. इसकी चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही है, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है. ब्रांड होंडा सिटी फेसलिफ्ट के साथ ही अपनी प्रीमियम एसयूवी जेडआर-वी (ZR-V) को लॉन्च करने वाली है. 

ये दोनों ही गाड़ियां 22 मई को कंपनी की भारतीय पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेंगी. लॉन्च से पहले होंडा ने अपनी अपकमिंग जेडआर-वी (ZR-V) को टीज किया है. टीजर में वाइड एल-शेप्ड एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स दिख रही हैं. जिसके साथ सेंटर में होंडा का इल्यूमिनेटेड लोगो ग्लो कर रहा है. 

Advertisement

क्या होगा Honda ZR-V में खास? 

फ्रंट ग्रिल ग्लोबल मार्केट में मिलने वाली गाड़ियों से मिल रहा है. कार का फ्रंट फेस इसे एलिवेट से काफी अलग बनाता है. जहां एलिवेट का लुक बॉक्सी है. वहीं जेडआर-वी का फ्रंट फेस एंगुलर एलईडी एलिमेंट्स के साथ आता है. इसमें लोअर और रेक्ड रूफलाइन मिलेगी. ये कार भारत में मिलने वाली एसयूवी से कम और क्रॉसओवर लुक के ज्यादा करीब दिखती है. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई नई Honda City, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक होंगे कई बदलाव

भारत में ये कार पूरी तरह से इंपोर्ट होकर आएगी. ये कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी और इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस कार में 180 एचपी की पावर प्रोड्यूस करने वाला 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर हाइब्रिड इंजन मिल सकता है. ये इंजन ई-सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. 

Advertisement

ग्लोबल अवतार में आएगी कार

होंडा इसी सेटअप का इस्तेमाल अपने तमाम ग्लोबल हाइब्रिड पोर्टफोलियो में करती है. इसका ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा है और इसमें फ्यूल एफिशिएंसी भी अच्छी मिलती है. कार के ग्लोबल डायमेंशन की बात करें, तो ये 4568 एमएम लंबी, 1840 एमएम चौड़ी और 1620 एमएम ऊंची है. इसका व्हीलबेस 2657 एमएम का है. भारत में भी कार इन्हीं डायमेंशन के साथ आएगी.

यह भी पढ़ें: भारत में Honda की बड़ी तैयारी, शुरू हुई SUV की टेस्टिंग, Nexon को देगी टक्कर

फीचर्स की बात करें, तो इस कार में फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग और ADAS मिलेगा. जेडआर-वी के साथ कंपनी होंडा सिटी फेसलिफ्ट को भी लॉन्च करेगी. होडा सिटी फेसलिफ्ट डीलरशिप पर पहुंचने लगी है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. इस कार के डिजाइन में कंपनी मामूली बदलाव कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement