लॉन्च से पहले सामने आई नई Honda City, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक होंगे कई बदलाव

Honda City facelift leaked: लोगों की पसंदीदा कार रही होंडा सिटी अब एक नए अवतार में आने वाली है. कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले गाड़ी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इसके फ्रंट फेस को देखा जा सकता है. कंपनी ने कार के फ्रंट फेस को रिडिजाइन किया है. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ नया मिल सकता है.

Advertisement
Honda City का फेसलिफ्ट 22 मई को भारत में लॉन्च हो सकता है. (Photo: Honda Car India) Honda City का फेसलिफ्ट 22 मई को भारत में लॉन्च हो सकता है. (Photo: Honda Car India)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

होंडा भारतीय बाजार में दो नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है. इसमें से एक लोगों की पसंदीदा कार रही होंडा सिटी है. ब्रांड इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाला है. ध्यान रखे कि ये इस कार की मौजूदा जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट होगा. लॉन्च से पहले इस कार की कुछ फोटोज सामने आई हैं. 

नई होंडा सिटी 22 मई को लॉन्च होने वाली है. इसके साथ ही कंपनी अपनी एक दमदार एसयूवी ZR-V को लॉन्च करेगी. हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लॉन्च से पहले नई होंडा सिटी को भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया गया है. 

Advertisement

लीक तस्वीर कार के फ्रंट फेस को दिखाती है, जिसमें नए डिजाइन को साफ स्पॉट किया जा सकता है. अपकमिंग होंडा सिटी फेसलिफ्ट में नई हेडलाइट्स, ग्रिल, रिस्टाइल बंपर और नए एलॉय व्हील्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ और खास मिलने वाला है. 

क्या होगा कार में नया?

होंडा ने इस कार के फ्रंट फेस को और ज्यादा शार्प बनाया है. आसान भाषा में कहें, तो ये मौजूदा सिटी के फ्रंट फेस से अलग दिखेगी. ग्रिल को भी नया डिजाइन दिया गया है. अब इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न देखने को मिलता है. साथ ही रिडिजाइन किए गए बंपर के कोनों पर हवा अंदर जाने के लिए जगह दी गई है. होंडा के बैज की भी जगह बदल गई है. अब ये आपको ग्रिल के बजाय उसके ऊपर मिलेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: धांसू रेंज... 30 मिनट में चार्ज! आ रही HONDA की इलेक्ट्रिक बाइक

कार की कैमोफ्लॉज्ड तस्वीरों में इंटीरियर की एक झलक मिली थी, जिसमें फ्रीस्टैंड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है. कयास हैं कि कार में 8 इंच की मौजूदा डिस्प्ले की जगह बड़ी यूनिट दी जा सकती है. यानी एक्सटीरियर के साथ ही कार के इंटीरियर में भी बदलाव होंगे. डुअल टोन एलॉय व्हील्स पहले ही नजर आ चुके हैं. 

इंजन, इंटीरियर और कीमत

चूंकि होंडा इस कार की नेक्स्ट जनरेशन को 2028 तक लॉन्च कर सकती है, तो कार में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. होंडा इसके डिजाइन से ज्यादा फीचर्स को अपडेट करने पर फोकस रख सकती है. कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और एक ऑप्शनल 360 डिग्री कैमरा सेटअप मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: नई कार के लिए हो जाएं तैयार! Honda लेकर आ रहा दमदार सिटी, इस दिन होगी लॉन्च

इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. कार 121 एचपी की पावर और 145 एनएम टॉर्क वाले 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. इसमें सीवीटी और 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिल सकता है. इसके अलावा कार में 126 एचपी की पावर वाला हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है, जो ई-सीवीटी के साथ आएगा. इस कार की कीमत 12 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement