हार्ले डेविडसन ने अपनी सबसे छोटी और सस्ती बाइक को रिवील कर दी है. हम बात कर रहे हैं हार्ले डेविडसन एक्स 350टी (Harley-Davidson X350T) की, जिसे कंपनी ने ईआईसीएमए (EICMA) 2026 में पेश किया है. कंपनी ऐसे वक्त पर इस बाइक को लेकर आई है, जब भारत में जीएसटी स्ट्रक्चर में बदलाव का असर मार्केट पर दिख रहा है.
पिछले साल सरकार ने जीएसटी दरों में बदलाव का ऐलान किया था. इसके तहत 350 सीसी तक के इंजन वाली बाइक्स पर 18 परसेंट जीएसटी लग रहा है. जबकि इसके ऊपर के इंजन वाली बाइक्स पर 40 परसेंट जीएसटी है. हार्ले की नई बाइक भारत में लॉन्च हुई, तो 18 परसेंट जीएसटी स्लैब में आएगी.
इससे बाइक की कीमत कम रखने में ब्रांड को मदद मिलेगी. हालंकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है. टैक्स बदलावों का असर बजाज ऑटो के पोर्टफोलियो पर साफ दिखेगा. जहां कंपनी ने ट्रायम्फ की कई बाइक में अब 350सीसी का इंजन देना शुरू कर दिया है. हालांकि, बजाज ने यहां बाइक्स के नाम में बदलाव नहीं किया है.
हार्ले डेविडसन ने ट्रायम्फ से बिलकुल अलग रास्ता अपनाया है. कंपनी ने यहां अपनी मौजूदा बाइक्स के इंजन को छोटा नहीं किया है बल्कि छोटे इंजन के साथ नई बाइक को इंट्रोड्यूस किया है. हार्ले डेविडसन एक्स350टी का डिजाइन काफी हद तक अपनी बड़ी सिबलिंग एक्स440टी से मिलता है.
यह भी पढ़ें: Harley-Davidson Sprint 440: किलर लुक... धांसू माइलेज! आ गई हार्ले की सबसे सस्ती क्रूजर, जानें प्राइस, फीचर्स डिटेल
बाइक में एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने बताया है कि बाइक में सेगमेंट लिडिंग टॉर्क मिलेगा. हालांकि, कितना मिलेगा ये नहीं बताया है.
ईआईसीएमए 2026 में ही कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती क्रूजर बाइक स्प्रिंट 440 (Sprint 440) को पेश किया है. इसमें 440 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 27 एचपी की पावर और 38 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. हार्ले नई बाइक को अमेरिका में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करेगी.
यह भी पढ़ें: Tesla... Harley, इंडिया-US डील से कौन सी कार-बाइक्स कितनी सस्ती होंगी
वहीं भारत में ये भी बाइक लॉन्च होगी. भारत में एक्स350 टी को कंपनी एक्स 440 टी के साथ बेचेगी. इससे कंपनी को जीएसटी रेट्स का बेनिफिट मिलेगा. 350सीसी की ये बाइक 18 परसेंट जीएसटी रेट्स के साथ आएगी. फिलहाल इसकी कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ये भारत में ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक होने वाली है.
अभिषेक मिश्रा