Tesla... Harley, इंडिया-US डील से कौन सी कार-बाइक्स कितनी सस्ती होंगी

10 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

इंडिया-यूएस ट्रेड डील

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बड़ी हलचल है. दोनों देश एक अंतरिम व्यापार समझौते को लगभग अंतिम रूप दे चुके हैं. 

Photo: PTI

सस्ते होंगे वाहन

इस डील का सीधा असर महंगी अमेरिकी गाड़ियों पर पड़ सकता है. जिससे कई लग्ज़री और इंपोर्टेड कार-बाइक्स कम कीमत में भारत में मिलेंगी.

Photo: jeep.com

घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी

इस डील के तहत अमेरिका में बनी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल कारों पर भारत में लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 110% से घटाकर 30% की जा सकती है.

Photo: jeep.com

केवल इन कारों को राहत

यह राहत सिर्फ इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कारों को मिलेगी, जिनकी इंजन क्षमता 3000 सीसी से ज्यादा होगी.

Photo: jeep.com

धीमें-धीमें लागू होगी छूट

यह भी ध्यान देना जरूरी है कि, टैक्स में यह कटौती एक साथ नहीं, बल्कि अगले 10 साल में धीरे-धीरे लागू की जाएगी.

Photo: jeep.com

इलेक्ट्रिक कारें डील से बाहर

इस डील से इलेक्ट्रिक कारों को बाहर रखा गया है. यानी टेस्ला जैसी कंपनियों को भारत में सस्ती कारें लाने का रास्ता अभी नहीं मिलेगा.

Photo: Tesla.com

सस्ती होंगी हार्ले बाइक्स

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका में बनी हैवी मोटरसाइकिलों पर टैक्स पूरी तरह हट सकता है. इससे हार्ले-डेविडसन जैसे ब्रांड्स को फायदा होगा.

Photo: harleydavidson.com

लेकिन फंसा है ये पेंच

लेकिन सच्चाई यह है कि हार्ले की भारत में बिकने वाली ज्यादातर बाइक्स अभी थाईलैंड से आती हैं, अमेरिका से नहीं.

Photo: harleydavidson.com

केवल तभी होगा फायदा

ऐसे में असली फायदा तभी होगा, जब हार्ले-डेविडसन भारत में बेची जाने वाली बाइक्स को सीधे अमेरिका से मंगाने का फैसला करे.

Photo: harleydavidson.com

बड़ी बाइक्स पर '0' टैक्स

रिपोर्ट के मुताबिक 800 सीसी से 1600 सीसी इंजन वाली बड़ी मोटरसाइकिलों पर अब कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी.

Photo: indianmotorcycle.in

सस्ती होंगी ये बाइक्स

इसका सीधा फायदा हार्ले डेविडसन और इंडियन मोटरसाइकिल जैसी प्रीमियम बाइक्स ब्रांड को मिलेगा. इनकी कीमतों में भारी कटौती हो सकती है.

Photo: indianmotorcycle.in

अब तक क्या था टैक्स कैल्कुलेशन

अभी तक इन बाइक्स पर कुल 44 फीसदी टैक्स लगता था, जिसमें 40 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 4 फीसदी सोशल वेलफेयर सरचार्ज शामिल था.

Photo: indianmotorcycle.in

जल्द होगा खुलासा

गाड़ियों की कीमतों पर कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्स में कटौती किस तरह और कितनी तेजी से लागू होती है.

Photo: indianmotorcycle.in

जल्द होगा खुलासा

इस ट्रेड डील का फायदा Harley Davidson X440 को नहीं मिलेगा. हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी में बनने वाली ये बाइक इस दायरे में नहीं आती है.

Photo: Harleydavidson.com

Read Next