E20 Janta Party: फॉलोवर्स की आई बाढ़! लेकिन 'E20 जनता पार्टी' के दो अकाउंट से कन्फ्यूजन

E20 Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ही तर्ज पर शुरू हुई ई20 जनता पार्टी भी इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन एक ही समय में E20 जनता पार्टी के नाम से दो अलग-अलग एकाउंट चल रहे हैं, जिससे यूजर्स के बीच भारी कन्फ्यूजन बना हुआ है.

Advertisement
E20 जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर दो अकाउंट एक्टिव हैं. Photo: Screengrab E20 जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर दो अकाउंट एक्टिव हैं. Photo: Screengrab

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

E20 पेट्रोल को लेकर देशभर में बहस तेज होती जा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर "E20 जनता पार्टी" नाम से एक नया डिजिटल कैंपेन तेजी से चर्चा में आ गया है. यह कैपेंन लोगों को 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल और पेट्रोल के अलग-अलग इथेनॉल ब्लेंडिंग (E5, E10) के बीच अपनी पसंद चुनने का अधिकार देने की मांग कर रहा है. लेकिन इस पूरे मामले में एक नया कन्फ्यूजन भी सामने आया है. X और Instagram पर "E20 जनता पार्टी" नाम से दो अलग-अलग वेरिफाइड अकाउंट मौजूद हैं. ऐसे में कई लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर असली अभियान कौन सा चला रहा है.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बाद अब सोशल मीडिया पर E20 जनता पार्टी ने लोगों का ध्यान खींचा है. इसका X हैंडल (@E20Party) है. इस अकाउंट के X पर 54 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम (e20_jantaparty) पर इसके करीब 5.5 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं. यह अकाउंट खुद को "हर नागरिक के 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल खरीदने के अधिकार की लड़ाई" लड़ने वाला डिजिटल कैंपेन बताता है.

 

E20 Janta Party के नाम से बना ये अकाउंट मई 2024 से एक्टिव है. Photo: Screengrab

 

जानकारी के मुताबिक, इस X अकाउंट की शुरुआत साल 2024 में हुई थी. तब से अब तक इसका यूजरनेम तीन बार बदला गया है और सबसे हालिया बदलाव जुलाई 2026 में किया गया. वहीं, इसका Instagram अकाउंट जुलाई 2026 में शुरू हुआ और कम समय में तेजी से लोकप्रिय हो गया. हाल के दिनों में किए गए पोस्ट और ट्रेंड के बदौलत इसके लाखों फॉलोवर्स हो गए. 

Advertisement

दो अकाउंट बना कन्फ्यूजन की वजह

दूसरी तरफ X पर एक और वेरिफाइड अकाउंट मौजूद है, जिसका नाम भी "E20 Janta Party" है. इसका हैंडल (@E20JantaParty_) है. यह अकाउंट दिसंबर 2021 में बनाया गया था. हालांकि, इस अकाउंट का यूजरनेम अब तक 51 से ज्यादा बार बदला जा चुका है, जिससे कई लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं. X पर इस हैंडल के तकरीबन 49.4 हजार फॉलोवर्स हैं.

यह अकाउंट खुद को "Voice of the People" यानी लोगों की आवाज बताना है. हालांकि, इसका फोकस केवल E20 पेट्रोल के मुद्दे पर नहीं है. इसका इंस्टाग्राम पर भी एक अकाउंट है, जो (e20jantapartyofficial) नाम से मौजूद है, जहां इसके करीब 3,346 फॉलोअर्स हैं. यह इंस्टाग्राम पेज साल 2022 में बनाया गया था. जिस पर E20 फ्यूल और इथेनॉल से संबंधित कई पोस्ट किए गए हैं.

 

ये अकाउंट जुलाई में ही शुरू हुआ है और इसका नाम 51 बार बदला जा चुका है. Photo: Screengrab

 

अगर बात सिर्फ E20 पेट्रोल और 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल के विकल्प की मांग करने वाले अभियान की करें, तो @E20Party इसी मुद्दे पर पूरी तरह केंद्रित नजर आता है. वहीं, @E20JantaParty_ का फोकस ज्यादा सामान्य सामाजिक मुद्दों पर दिखाई देता है और इसके बार-बार बदले गए यूजरनेम भी लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं. ऐसे में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस को फॉलो करने वाले लोगों के लिए दोनों अकाउंट के बीच कन्फ्यूजन क्रिएट हो रहा है.

Advertisement

इन दोनों अकाउंट के पोस्ट पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसमें से एक अकाउंट @E20Party को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये मलेशिया से ऑपरेट हो रहा है. जिससे इसकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा दूसरा अकाउंट कुछ अन्य मुद्दों पर भी बात कर रहा है. 

E20 को लेकर दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. अगले कुछ दिनों में देश की राजधानी में E20 को लेकर तीन बड़े आंदोजन होने जा रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और इंडस्ट्रलिस्ट तहसीन पूनावाला ने 31 जुलाई को इंडिया गेट से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक "गाड़ी मार्च" निकालने का ऐलान किया है. दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में "नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20" आयोजित करने की घोषणा की है. इसके अलावा दिल्ली की कई टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने भी 4 अगस्त को संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »