तय हो गई Bharat Mobility Expo 2027 की तारीख... लगेगा कारों का मेला

भारत मोबिलिटी एक्सपो 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है. इस इवेंट में कई कंपनियां अपनी अपकमिंग कारें, कॉन्सेप्ट मॉडल और नई टेक्नोलॉजी को दिखाती हैं. पहले ये इवेंट ऑटो एक्सपो के नाम से होता था. पिछले दो साल से इसका आयोजन भारत मोबिलिटी एक्सपो नाम से हो रहा है. आइए जानते हैं भारत मोबिलिटी एक्सपो 2027 की खास बातें.

Advertisement
Bharat Mobility Expo 2027 फरवरी के पहले हफ्ते में होगा. (Photo: Maruti Suzuki) Bharat Mobility Expo 2027 फरवरी के पहले हफ्ते में होगा. (Photo: Maruti Suzuki)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

ऑटो एक्सपो में तमाम कंपनियां अपने फ्यूचर प्रोडक्ट्स को दिखाती हैं. गाड़ियों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये किसी त्योहार की तरह होता है, जिसमें ना सिर्फ फ्यूचर प्रोडक्ट्स देखने को मिलते हैं. बल्कि कंपनियां अपने ग्लोबल प्रोडक्ट्स और नई टेक्नोलॉजीज को भी दिखाती हैं, जो भारत में लॉन्च हो सकते हैं. 

भारत मोबिलिटी एक्सपो 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है. पहले इसे ऑटो एक्सपो के नाम से हम जानते थे, जो अगले साल की शुरुआत में होगा. इस इवेंट में हमें हुंडई, रेनो, टोयोटा समेत कई कंपनियों की नई कारें देखने को मिल सकती हैं. 

Advertisement

कब से कब तक चलेगा इवेंट? 

भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल एक्सपो 4 फरवरी से 9 फरवरी 2027 तक चलेगा. भारत मोबिलिटी एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा. 2 फरवरी और 3 फरवरी को मीडिया के लिए ये इवेंट खोला जा सकता है. हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है. इवेंट के दौरान कुछ कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: TATA से टक्कर की तैयारी में VinFast... भारत में नई SUV का पेटेंट किया फाइल

चूंकि ये साल अपने अखिरी तिमाही में आ चुका है. ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नए कैलेंडर ईयर के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. यानी 2027 में कौन से नए प्रोडक्ट्स आएंगी, इसकी प्लानिंग कंपनियों ने शुरू कर दी है. इस तैयारी की झलक हमें फरवरी में होने वाली भारत मोबिलिटी एक्सपो में देखने को मिलेगी.

Advertisement

क्या होगा इवेंट में खास? 

एक्सपो में कई कारमेकर्स अपकमिंग कारों, कॉन्सेप्ट और नई टेक्नोलॉजी को इंट्रोड्यूस करते हैं. इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो में कौन-कौन सी कंपनियां आएंगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. लेकिन मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा, एमजी, किआ, जेएसडब्लू मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज समेत दूसरी कंपनियां शामिल हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Creta-Seltos के सेगमेंट में Hyundai Bayon की एंट्री, दूसरी SUVs से कैसे है अलग

भारत मोबिलिटी एक्सपो 2027 में मारुति सुजुकी की 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी, नेक्स्ट जनरेशन हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट, हुंडई नेइरा, रेनो ब्रिजर और रेनो बिगस्टर जैसी गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं. ध्यान रखें कि इवेंट की तारीखें ही अभी कन्फर्म हुई हैं. इसके अलावा दूसरी डिटेल्स फिलहाल नहीं आई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »