Advertisement

ऑटो न्यूज़

SUV मार्केट में नहीं है कोई टक्कर देने वाला... 15 लाख लोगों के खरीदी कार

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST
  • 1/7

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) भारतीय बाजार में एक पॉपुलर एसयूवी है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इस कार दबदबा है. सितंबर 2026 के अंत तक इस कार की 15 लाख यूनिट्स बिक गई हैं. हुंडई ने इस एसयूवी को जुलाई 2015 में लॉन्च किया था, तब से सितंबर 2026 तक इस कार की 15,12,036 यूनिट्स बिकी हैं. (Photo: hyundai.com)

  • 2/7

भारत आने के बाद से कंपनी ने अब तक जितनी गाड़ियां बेची हैं, उसमें क्रेटा की हिस्सेदारी 15 परसेंट है. वहीं क्रेटा की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने जितनी एसयूवी बेची है, उसमें से 55 परसेंट क्रेटा हैं. कार के एक्सपोर्ट की बात करें, तो अगस्त 2026 तक इसकी 2,95,994 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 3 लाख पार हो जाएगा. (Photo: hyundai.com)

  • 3/7

वित्तवर्ष 2026 में क्रेटा की रिकॉर्ड बिक्री हुई है. इस साल कंपनी ने क्रेटा की 2,01,921 यूनिट्स को बेचा है. वित्तवर्ष 2025 के मुकाबले कार की बिक्री में 4 परसेंट का इजाफा हुआ है. उस वक्त कार का होलसेल 1,94,871 यूनिट्स पर पहुंच गया था. वहीं वित्तवर्ष 2024 में ये आंकड़ा 1,62,773 यूनिट्स पर था. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
  • 4/7

इस साल की बात करें, तो वित्तवर्ष 2027 के 6 महीने बीत चुके हैं और कंपनी ने क्रेटा की 89,727 यूनिट्स को बेचा है. इसमें क्रेटा और क्रेटा इलेक्ट्रिक दोनों की सेल्स का डेटा शामिल है. पिछले साल इस दौरान कंपनी ने 99,345 क्रेटा बेची थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर सेल्स में 10 परसेंट की कमी आई है. (Photo: hyundai.com)

  • 5/7

मौजूदा क्रेटा को कंपनी ने जनवरी 2024 में लॉन्च किया था. वहीं इलेक्ट्रिक क्रेटा को कंपनी ने जनवरी 2025 में लॉन्च किया था. क्रेटा हुंडई के पोर्टफोलियो की सबसे सफल कारों में से एक है. इसकी कीमत 10.91 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 20.14 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. (Photo: hyundai.com)

  • 6/7

इसमें तीन इंजन का विकल्प मिलता है. कार का 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 एचपी की पावर जनरेट करता है. वहीं 1.5 लीटर का डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन 160 एचपी की पावर और 1.5 लीटर डीजल इंजन 116 एचपी की पावर जनरेट करता है. ये कार चार गियरबॉक्स ऑप्शन और 27 वेरिएंट्स में आती है. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
  • 7/7

क्रेटा के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और ईबीडी के साथ एबीएस का फीचर मिलता है. एसयूवी के माइलेज की बात करें, तो 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर से 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर तक की क्लेम्ड फ्यूल इकोनॉमी ऑफर करती है. अगले साल कंपनी इस कार का नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च करने वाली है, जो डिजाइन के मामले में इससे बड़ी होगी. (Photo: hyundai.com)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement