खेत और जंगल में नहीं होगा सांप-बिच्छू का डर, हाथ में ये छड़ी रखें किसान, जानिए कैसे करेगी काम

Farmer Friend Stick: किसानों की सुरक्षा के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने किसान मित्र छड़ी विकसित की है. यह छड़ी 100 मीटर दूर से ही सांप और जहरीले जीवों का पता लगा सकती है. यह छड़ी वाइब्रेशन अलर्ट और सोलर टॉर्च से लैस है.

Advertisement
वाइब्रेशन से किसानों को अलर्ट करेगी छड़ी (File Photo- PTI) वाइब्रेशन से किसानों को अलर्ट करेगी छड़ी (File Photo- PTI)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

आधुनिक समय में हर सेक्टर में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. खेती-किसानी भी इससे अछूती नहीं हैं. इसी कड़ी में किसानों की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिकों ने ऐसी छड़ी तैयार की है, जो सांप जैसे जहरीले जीवों से बचाव करेगी. दरअसल, खेतों में सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. कई बार यह घटनाएं जानलेवा भी साबित होती हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने 'किसान मित्र छड़ी' तैयार की है. जो खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों के लिए साथी की तरह काम करेगी.

Advertisement

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रात में अगर खेतों में पानी देने जाओ तो कई बार सांप ने कांटने की घटनाएं सामने आती हैं. यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या जहरीले जीवों की पहचान कर सकती है.

किसान मित्र छड़ी कैसे करेगी काम?
किसान मित्र छड़ी देखने में एक साधारण दिखने वाली लाठी है, लेकिन इसके अंदर लगी आधुनिक तकनीक इसे खास बनाती है. इसमें वाइब्रेशन सेंसर लगा है. जमीन पर छड़ी रखकर इसमें मौजूद बटन को दबाने पर यह खतरा भांपते ही कंपन करने लगती है. यह कंपन या वाइब्रेशन किसानों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट करता है. साथ ही इसमें लगा सोलर टॉर्च अंधेरे में भी साफ रोशनी देता है. यह छड़ी किसानों के लिए एक नई उम्मीद है.

Advertisement

किसान मित्र छड़ी के फायदे  
वाइब्रेशन अलर्ट: सांप या जहरीले जीव आने पर वाइब्रेशन से किसान अलर्ट
सोलर टॉर्च: दिन में चार्ज, रात में घंटों रोशनी  
मजबूत और टिकाऊ: लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनी है  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement