सऊदी अरब ने यमन के सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला किया है. एयरपोर्ट पर गोले बरसते दिखे. सऊदी के हमले में वहां भारी तबाही हुई है. इस हमले को लेकर यमन ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी के हवाई अड्डे को निशाना बनाया है और एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि सऊदी के गुनाह के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया गया है, उसका जोरदार जवाब दिया गया है.