मिडिल ईस्ट में बड़ा कूटनीतिक और सैन्य तनाव एक साथ बढ़ता दिख रहा है. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि शांति समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई फिर शुरू हो सकती है, जबकि अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सेना को तैयार बताया है. ट्रंप ने ये भी कहा की अगर डील इस्लामाबाद में साइन हुई, तो वो वहां जा सकते हैं. इसी बीच इजरायल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू हुआ है, और ईरान डील को लेकर भी बड़े दावे सामने आए हैं.