ईरान से अमेरिका की दुश्मनी और मध्य-पूर्व में जारी जंग के चलते पायलट को बचाने का अभियान और भी खतरनाक था. चुनौतियां कई थीं. खतरे कई थे. लिहाजा ईरान के जैग्रोस पहाड़ों में पायलट को बचाने की जिम्मेदारी नेवी सील को दी गई. ये पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी कमांडो ने विदेशी धरती पर किसी बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इससे पहले भी कई बार अमेरिकी कमांडो कई जोखिम भरे अभियानों में अपना दम दिखा चुके हैं.