पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर भारत और इजरायल ने 16 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक में शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच अब विशेष रणनीतिक संबंध हैं और यह साझेदारी अगले स्तर पर पहुँच गई है. इसके अलावा, दोनों देशों ने फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया और उभरती प्रौद्योगिकियों के विकास में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया. देखें क्या बोले PM मोदी?